- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
वार्ड 63 में भाजपा प्रत्याशी मृदुल अग्रवाल का परिवार के सदस्य जैसा आत्मीय स्वागत
मनीषबाग और भगवानदीन नगर में घर-घऱ महिलाओं ने उतारी आरती, बुजुर्गों ने दिए आशीर्वाद
इंदौर। वार्ड 63 के भाजपा प्रत्याशी मृदुल अग्रवाल को वार्ड के सभी क्षेत्रो में घर-घर से आत्मीय समर्थन मिल रहा है। आज उन्होंने मनीष बाग और भगवानदीन नगर जैसे क्षेत्रों में जनसंपर्क किया तो हर घर में उनका एक परिवार के सदस्य की तरह स्वागत-सत्कार हुआ। महिलाओं और बच्चों ने आरती उतारी, विजय तिलक लगाए और साफा बांधकर उन्हें वार्ड के नेतृत्व का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
नुक्कड़ सभाओं में मृदुल अग्रवाल ने कहा कि मेरा विश्वास ठोस और मैदानी काम में है, व्यर्थ बकवास या आरोप-प्रत्यारोप में नहीं। मैं इस वार्ड को अपना परिवार मानता हूं और वार्ड के चौतरफा विकास के लिए ही आपकी अदालत में आया हूं। भाजपा की सरकारें जहां कहीं भी हैं, वहां-वहां विकास कार्य हुए हैं। इंदौर में भी भाजपा की ही नगर निगम बनना है, इसलिए 6 जुलाई को ध्यान रखें कि आपका वोट बेकार नहीं जाने पाए। आपके एक वोट से ही इस शहर और इस वार्ड का भरपूर विकास हो सकता है।
वार्ड 63 में भाजपा के चुनाव प्रभारी गोविंद सिंघल एवं चुनाव संचालक धर्मेश बबलू मित्तल ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी मृदल अग्रवाल को वार्ड के लगभग सभी क्षेत्रों से जबर्दस्त समर्थन मिल रहा है। उनकी साफ-सुथरी छवि औऱ वार्ड में उनकी सक्रियता तथा नागरिकों से बरसों पुराने जीवंत रिश्तों के कारण हर कोई उन्हें अपने घर में बुलाकर भरपूर समर्थन और आशीर्वाद दे रहा है। आज मनीष बाग और भगवानदीन नगर में रितेश वीरांग, विनोद शर्मा, श्याम मित्तल, ईश्वर बाहेती, महेश मामा, सुभाष चावड़ा, अशोक अग्रवाल, रोहित मौर्य सहित सैकडों कार्यकर्ता उनके लिए पूरी शिद्दत से वार्ड में घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क कर रहे हैं।
महिलाओँ और युवाओँ की अलग-अलग टीमें भी विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर भाजपा की रीति-नीतियों और कार्यक्रमों से नागरिकों को अवगत करा रहे हैं। पूरे वार्ड में भाजपा के समर्थन का माहौल नजर आने लगा है। इस माहौल से बौखलाकर विपक्षी दल से जुड़े प्रत्याशी अब अनर्गल प्रचार करने लगे हैं, लेकिन वार्ड के जागरुक नागरिकों का कहना है कि वे अच्छी तरह समझ चुके हें कि वार्ड का विकास कौन और कैसे करेगा। भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो इस वार्ड को हर दृष्टि से व्यवस्थित और विकसित बना सकती है।
निर्दलीय प्रत्याशी ने नाम वापस लिया- वार्ड क्रमांक 63 के निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी प्रदीप दीक्षित ने भाजपा प्रत्याशी मृदुल अग्रवाल के समर्थन में अपना नाम वापस लेने की घोषणा की है। वे अब मृदुल अग्रवाल के साथ जनसंपर्क में पहुंचकर उन्हें जिताने के लिए अपील कर रहे हैं।


