- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ऐसी पार्षदी किस काम की जो दस बरसों में भी वार्ड 21 की समस्याएं हल नहीं करा सके ….!
जनसंपर्क में भाजपा प्रत्याशी गणेश गोयल ने कांग्रेस के पार्षद को लिया आड़े हाथों
इंदौर, 30 जून। वार्ड 21 से भाजपा प्रत्याशी गणेश गोयल ने आज सिद्ध नगर, वीणा नगर एम सेक्टर एवं मंगल नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर नागरिकों से स्नेह समर्थन और आशीर्वाद मांगा।
उन्होंने नुक्कड़ सभाओं में क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर पिछले दस साल से पार्षद रहे कांग्रेस नेता को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस वार्ड की दुर्दशा, पानी की समस्या, ड्रेनेज लाइन, सड़कों की जीर्ण-शीर्ण हालत और जगह-जगह जल जमाव के लिए वे ही जिम्मेदार हैं, जिन्होंने दस बरसों के कार्यकाल इन समस्याओं की तरफ कतई ध्यान नहीं दिया और सजा वार्ड के निर्दोष नागरिकों ने भुगती।
अब विधायक रमेश मेंदोला के प्रयासों से इन सभी समस्याओं के समाधान की पहल शुरू हो गई है। ऐसी पार्षदी किस काम की, जो लोगों की पानी, सड़क और बिजली जैसी समस्याओँ को दस बरसों में भी हल नहीं करा सके। क्षेत्र के जागरुक नागरिकों को अब अच्छी तरह समझ में आ गया है कि विकास कार्य केवल भाजपा की नगर निगम ही कर सकती है।
भाजपा प्रत्याशी गोयल का हमेशा की तरह आज भी इन सभी क्षेत्रों में घर-घर आत्मीय स्वागत हुआ। कहीं बड़े बुजुर्गों ने सिर पर हाथ रखकर जीत का आशीर्वाद दिया तो कहीं माता-बहनों ने आरती उतारकर तिलक लगाकर श्रीफल भेंट किए। सिद्धनगर और वीणा नगर में जय गुप्ता, महेश कैथवास, रामशंकर मिश्रा, रवि सिसौदिया, महक शर्मा, मनोहर ठाकुर, दिनेश रोड़गे, संगीता सोनी, चंद्रकुवर तोमर, सरोज विश्वकर्मा, राधा राठौर, कृष्णा देवड़ा, शकुन नरवरिया, रागिनी गेहलोत, सविता कुशवाह, सविता विश्वकर्मा एवं विमल नरवरिया उनके साथ रहे, वहीं मंगल नगर में मनोज यादव, शैलेन्द्र अग्रवाल, अंजलि जैन, कृष्णा भाभी, संजय त्रिपाठी एवं विजय चौधरी जैसे कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी की।
वीणा नगर एम सेक्टर में शशांक शर्मा, सुयश शर्मा, मनोहर ठाकुर, संगीता सोनी आदि ने उन्हें वार्ड की समस्याएं बताई और कहा कि कांग्रेस के पार्षद काल में यह वार्ड पिछले दस साल में बीस साल पीछे चला गया है। अब वार्ड के विकास के लिए स्वर्णिम अवसर मिला है तो वार्ड 21 के मतदाता इस बार कोई गलती नहीं करते हुए भाजपा प्रत्याशी को ही प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएंगे।


