- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सनएडिसन ने भारत में स्टाइल के साथ लिविंग स्पेस बढ़ाने वाले सोलर सॉल्यूशंस लाने के लिए अर्का एनर्जी के साथ की साझेदारी
यह कलेक्शन भारत भर के एक सौ शहरों में उपलब्ध है
नेशनल, जनवरी, 2022: अग्रणी डिस्ट्रिब्यूटेड अक्षय ऊर्जा कंपनी सनएडिसन ने “अर्का कलेक्शन” के साथ भारतीय बाजार में एक क्रांतिकारी सोलर रूफ और गज़ेबो कलेक्शन लॉन्च किया है। उत्कृष्ट और खूबसूरत लुक के साथ एकीकृत रेजिडेंशियल पीवी सिस्टम्स का नया सेट ग्राहकों को “स्टाइल के साथ सोलर अपनाने’’ में मदद करता है। इस अत्याधुनिक ‘अर्का कलेक्शन’ के उत्पादों को सिलिकॉन वैली की स्टार्टअप अर्का एनर्जी द्वारा विकसित किया गया है। इस कलेक्शन में पावररूफ और पावरगज़ेबो शामिल हैं, जिन्हें खूबसूरती से समझौता किए बिनाअधिकांश घरों में छतों और खुली जगहों को बिजली पैदा करने वाली संपत्ति में बदलने के लिए डिजाइन किया गया है। पावरगज़ेबो बगीचे या छत में उपलब्ध लिविंग स्पेस का विस्तार करता है।
मॉड्यूल्स, इनवर्टर्स और रैकिंग जैसे अलग-अलग कंपोनेंट्स के साथ असेंबल किए गए पारंपरिक पीवी सिस्टम के विपरीत, अर्का कलेक्शन कस्टम कंपोनेंट्स और उच्चतम गुणवत्ता की पेशकश करने वाले प्रीटेस्टेड सिस्टम के साथ एक एकीकृत समाधान प्रदान करता है। अर्का पावररूफ और पावरगज़ेबो उन्नत शिंगलिंग तकनीक के साथ निर्मित अत्याधुनिक ग्लास-ऑन-ग्लास सौर टाइल्स के साथ अद्भुत सौंदर्य प्रदान करते हैं और आजीवन वेदरप्रूफ समाधान के लिए कस्टम इंटरलॉकिंग ब्रैकेट्स पर टिके होते हैं। आईईसी 60215 मानक के लिए बीआईएस (भारतीय मानक ब्यूरो) द्वारा जांचे और अनुमोदित अर्का सोलर टाइल्स 160 किमी/घंटे (श्रेणी 2 तूफान के बराबर) की रफ्तार वाली हवाओं को भी झेलने में सक्षम हैं। एकीकृत सिस्टम के दीर्घकालिक परफॉर्मेंसऔर बेजोड़ फायर और विद्युत सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सिस्टम के सभी कंपोनेंट्स को गहन विश्वसनीयता परीक्षण से गुजरना होता है।
कंक्रीट की छत पर या लगाए गए धातु के ट्रस पर स्थापित अर्का पावररूफ जेट-ब्लैक ग्लास फिनिश के साथ स्टाइलिश एकीकृत सोलर रूफ प्रदान करता है, और जल्द ही यह टेराकोटा जैसे अन्य पारंपरिक रूफिंग टाइल्स के कलर में भी उपलब्ध होगा। कोठियों के छतों और बगीचों के लिए उपयुक्त पावरगज़ेबो पूरी तरह से एकीकृत वेदरप्रूफ है और कस्टम वुडन फिनिश, फॉल्स सीलिंग, एकीकृत एलईडी लाइटिंग और पावर सॉकेट के साथ लिविंग स्पेस को बढ़ाता है – त्योहारों या पार्टियों के लिए एक बढ़िया स्थान प्रदान करता है।
इसके लॉन्च के बारे में चर्चा करते हुएअर्का एनर्जी के सीईओ, सूर्या पोथराजू ने कहा, “भारत में पावरगज़ेबो और पावररूफ जैसे अग्रणी सोलर सॉल्यूशंस लाने के लिए सनएडिसन के साथ साझेदारी करने को लेकर हमें बेहद खुशी है।सनएडिसन ने हमारे समाधानों को भारतीय बाज़ार के अनुकूल बनाया है। हमारा उद्देश्य सुरुचिपूर्ण सौर समाधान विकसित करना है क्योंकि ग्राहक को स्टाइल और टिकाऊपन के बीच किसी एक का चयन करने की जरूरत नहीं होनी चाहिए! पावरगजे़बो बगीचे या छत में लिविंग स्पेस का विस्तार करता है जबकि पावररूफ एकीकृत सोलर रूफ है जो सामान्य छत के रूप में कार्य करता है और अतिरिक्त रूप से सौर ऊर्जा उत्पन्न करता है जिससे ऊर्जा लागत और कार्बन उत्सर्जन कम होता है।’’
सनएडिसन के सीईओ पशुपति गोपालन ने कहा, ‘‘सनएडिसन में हमारा मानना है कि भविष्य सोलर का हैऔर इस दशक के अंत से पहले हर घर को सौर ऊर्जा से सुसज्जित किया जाएगा। अर्का कलेक्शन, भारत का पहला लाइफस्टाइल ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशन है, जो पावररूफ और पावरगजे़बो वेरिएंट के साथ अपने घरों के अनुरूप सौंदर्य समाधान चाहने वाले ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है। सिलिकॉन वैली में विकसित अर्का कलेक्शन भारतीय ग्राहकों को उन्नत सौर प्रौद्योगिकी समाधान प्रदान करता है।”
सनएडिसन ने बेंगलुरु के सारजापुर रोड में एक लग्जरी विला सोसाइटी में अपना पहला ग्राहक प्रोजेक्ट पूरा किया है और हैदराबाद में पावरगज़ेबो के ऑर्डर की आपूर्ति भी की है। यह सिस्टम 99 प्रतिशत इफीशिएंसी इन्वर्टर और मॉनिटरिंग ऐप – स्पॉटलाइट के साथ भी आता है, जो घर के मालिकों को ऊर्जा उत्पादन और सिस्टम के प्रदर्शन को ट्रैक करने में मदद करता है। सनएडिसन के उन्नत क्लाउड एनालिटिक्स उत्पादन में किसी भी असामान्य गिरावट का पता लगाते हैं और रखरखाव संबंधी अलर्ट भेजते हैं, जो दर्शाता है कि पैनल्स को साफ करने का समय आ गया है।अर्का कलेक्शन के बारे में और जानकारी https://sunedison.in/arka-collectionपर उपलब्ध है।


