- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
श्वेता चौधरी की चमत्कारी कहानी प्रेरणादायक
श्वेता चौधरी जो मिसज़ इंडिया रह चुकी है उनकी कहानी सभी के लिए एक प्रेरणा है
“श्वेता का जन्म बनारस के पास अहरौरा नाम के एक छोटे से शहर में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। श्वेता ने अपनी चमत्कार कहानी का जिक्र करते हुए बताया कि उनके पिता ने पहली बार उन्हें अपने हाथों में जब लिया था , तो उन्होंने उनको मां से कहा था कि वह एक अभिनेत्री बनेंगी। उनके पिता बहुत ही विनम्र और प्रगतिशील व्यक्ति थे। साथ ही एक रूढ़िवादी परिवार में पली-बढ़ी और रहने के कारण, उनकी कुछ सीमाएँ थीं।
उनके पिता ने उन्हें अभिनय का बीज दिया क्योंकि वह चाहते थे कि वह ‘मिस इंडिया’ प्रतियोगिता के लिए लड़े । एक समय के बाद उनका परिवार पटना चले गए, जहां उन्होंने कुछ शो करना शुरू किए , लेकिन मन में वह एक शीर्ष अभिनेत्री बनना चाहती थी और अपने पिता के सपने को पूरा करना चाहती थी। उन्होंने अपने पिता से अभिनय करने के लिए मुझे मुंबई भेजने को कहा क्योंकि उन्हें एक पेशेवर अकादमी से कक्षाएं लेना और अभिनय सीखना था।
श्वेता मुंबई आयी और एक अभिनय स्कूल में दाखिला लिया तभी उन्हें अपने पिता की मृत्यु की खबर मिली और इस खबर ने उनके दिल को झकझोर कर रख दिया।
श्वेता के आगे बड़ने में उनके पिता के बाद उनकी माँ और पति का सबसे बड़ा हाथ रहा है । उनके करियर में उनके पति सुपर सपोर्ट रहा हैं।
ज़िंदगी ने काफ़ी उतार चढ़ाव के बाद भी श्वेता ने हार नहीं मानी और खुद पर काम किया | उन्होंने मिसेज इंडिया कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया वह उस प्रतियोगिता को जीती। यह पल उनके जीवन का सबसे बड़ा ‘चमत्कार’ था जब उन्होंने अपने पिताजी के सपने को पूरा कर दिखाया। इसके बाद में श्वेता ने कई सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया और प्रतिष्ठित ‘मिसेज अर्थ पीपल्स चॉइस’ का ताज भी जीता।
श्वेता की कहानी बेहद उतार-चढ़ाव से भरी थी, लेकिन जब सब कुछ अस्त-व्यस्त होने लगा, तो एक ‘चमत्कार’ हुआ और इसने मेरी पूरी जिंदगी बदल दी।”
हाल ही में श्वेता और आमिर खान की खास बात चीत हुई जब आमिर ने कहा कि , आपके साहस की कहानी बेहद प्रेरक है” बता दे की श्वेता ‘बॉर्न ऑन इंस्टाग्राम’ द्वारा आमिर के निवास पर व्यक्तिगत रूप से उनसे बातचीत करने के लिए चुने गए पांच रचनाकारों में से थी।


