- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
गुरु रंधावा निभाएंगे मुख्य भूमिका अमित भाटिया की पहली फिल्म में, अनुपम खेर के साथ उन्होंने एक मनमोहक तस्वीर साझा की
गायक गुरु रंधावा आगरा की सरजमीं से एक्टिंग में डेब्यू करने जा रहे हैं। मैक फिल्म्स की आगरा के परिवार पर आधारित कामेडी फिल्म में वह मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में अनुपम खेर उनके दादा की भूमिका निभा रहे हैं।
फिल्म निर्माता अमित भाटिया आगरा के परिवार पर आधारित कामेडी फिल्म बना रहे हैं। उनकी फिल्म की शूटिंग आगरा में सोमवार को शुरू हुई थी। फिल्म का नाम अभी घोषित नहीं किया गया है। फिल्म निर्माता अमित भाटिया ने अभिनेता का नाम गोपनीय रखा था। शुक्रवार को गुर रंधावा द्वारा इंस्टाग्राम पर किए गए पोस्ट से स्पष्ट हो गया कि मैक फिल्म्स की फिल्म में वह मुख्य किरदार निभा रहे हैं। रंधावा द्वारा पोस्ट की गई फोटो में वह अनुपम खेर के साथ सीढ़ियों पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं।
उन्होंने लिखा है कि अपनी पहली फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ रहा हूं और यह उनकी 532वीं फिल्म है। मैं एक नया कलाकार हूं और खेर साहब एक लीजेंड हैं। हालांकि, उन्हें लीजेंड कहलाने से नफरत है। आप लोग एक गायक के रूप में मेरे प्रति बहुत उदार और दयालु रहे हैं। अब मुझे एक अभिनेता के रूप में अपने सफर में आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। मैं बहुत मेहनत करने का वादा करता हूं। मैं इससे बेहतर लांच के लिए नहीं कह सकता था। रब राखा।
अमित भाटिया ने घोषणा पर खुशी व्यक्त की और उनके जुड़ाव पर प्रशंसकों की प्रतिक्रिया व्यक्त की। जहाज के कप्तान अमित भाटिया कहते हैं, “आखिरकार, सबसे बहुप्रतीक्षित रहस्य खत्म हो गया है। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि गुरु रंधवा मेरे साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रहे हैं, और मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं। मुझे लगता है कि गुरु, अनुपम खेर और सई भारतीय सिनेमा में रोशनी लाने जा रहे हैं, और मैं इस अद्भुत तिकड़ी को पहली बार बड़े पर्दे पर दिखाने के लिए उत्सुक हूं। मैं दर्शकों को यह दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि हमारे पास क्या है उनके लिए और पोस्ट पर दर्शको की प्रतिक्रिया देखने के बाद, मैं अभिभूत हूं।
फिल्म की शूटिंग के लिए अनुपम खेर मंगलवार को आगरा पहुंचे थे। फिल्म में उनके अलावा सई मांजरेकर, इला अरुण, अतुल श्रीवास्तव, परेश गनात्रे आदि हैं। दक्षिण के सुपरस्टार ब्रह्मानन्दम भी फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म की 90 प्रतिशत शूटिंग आगरा में 30 दिन में की जाएगी। यहां होटल विंडम ग्रांड, मेहताब बाग, फतेहपुर सीकरी और सेंट जोंस कालेज में शूटिंग की जाएगी। फिल्म की 10 प्रतिशत शूटिंग मुंबई में की जाएगी।


