- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर ‘सत्यप्रेम की कथा’ 29 जून 2023 को होगी रिलीज
समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर नमः पिक्चर्स के सहयोग से साजिद नाडियाडवाला की मोस्ट अवेटेड फिल्म – ‘सत्यप्रेम की कथा’ 29 जून 2023 को रिलीज होगी। ये फिल्म अपनी शूटिंग की शुरुआत से ही लगतार सुर्खियां बटोर रही है।
‘सत्यप्रेम की कथा’ एक अपकमिंग म्यूजिकल लव स्टोरी है जो घोषणा के समय से ही चर्चा का सबसे हॉट टॉपिक बन गई है। इस फिल्म के साथ कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी दूसरी बार एक दूसरे के साथ स्क्रीन्स पर नजर आएंगे। बता दें, कियारा और कार्तिक आज इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में से एक हैं जिन्हें स्क्रीन्स पर साथ देखने फैन्स के लिए किसी ट्रीट जैसा ही है।
सत्य प्रेम की कथा भी एनजीई और नमः पिक्चर्स के बीच बड़े पैमाने पर सहयोग का प्रतीक है। दिलचस्प बात यह है कि किशोर अरोड़ा और निर्देशक समीर विद्वांस के साथ साजिद नाडियाडवाला और शरीन मंत्री केडिया ने अपनी-अपनी फीचर फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। सत्यप्रेम की कथा 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


