- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिटों (डीबीयू) का शुभारंभ किया
बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने 8 डिजिटल बैंकिंग यूनिट खोली
मुंबई, अक्तूबर, 2022: भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष का उत्सव मनाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट (डीबीयू) राष्ट्र को समर्पित की. माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा शुभारंभ की गई इन 75 डीबीयू में से 8 डीबीयू भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ बड़ौदा (बैंक) द्वारा खोली गई हैं. बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा ये 8 डिजिटल बैंकिंग यूनिट इंदौर, कानपुर देहात, करौली, कोटा, लेह, सिलवासा, वडोदरा और वाराणसी में खोली गई हैं.
डिजिटल बैंकिंग यूनिट में सभी सेवाएं डिजिटल, पेपरलेस और पूरी तरह से सुरक्षित तरीके से उपलब्ध करायी जाएंगी. अलग-अलग वर्ग के लोगों की जरूरतों और प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए डिजिटल बैंकिंग यूनिट दो माध्यमों से सेवाएं प्रदान करेंगी – 1) स्वयं-सेवा जोन और 2) डिजिटल सहायता जोन जिसमें सहायता प्राप्त सेवाएं प्रदान की जाएंगी.
स्वयं-सेवा माध्यम के तहत दी जा रही डीबीयू सेवाएं वर्ष में 365 दिन 24×7 आधार पर उपलब्ध रहेंगी. इन सेवाओं में नकदी निकासी एवं जमा, खाता खोलना, सावधि जमा/ आवर्ती जमा खाता खोलना, डिजिटल ऋण प्राप्त करना, पासबुक प्रिंटिंग, शेषराशि संबंधी पूछताछ, निधि अंतरण और कई प्रकार की अन्य सेवाएं शामिल हैं.
बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री संजीव चड्ढा ने कहा कि “भारत सरकार के डिजिटल भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप आज शुरू की जा रही डिजिटल बैंकिंग यूनिट अधिक से अधिक लोगों को डिजिटल बैंकिंग उत्पादों और सेवाओं को सुविधाजनक और सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल करने में मदद करेंगी और डिजिटल तरीके से वित्तीय साक्षरता और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. बैंक ऑफ बड़ौदा में हमारी डिजिटल रूपांतरण प्रक्रिया जारी है और हमारी यह दूरगामी पहल डिजिटल बैंकिंग का लाभ हमारे देशभर के नागरिकों तक पहुंचना सुनिश्चित करेगी”.


