- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
बैंक ऑफ़ बड़ौदा में वार्षिक राजभाषा समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन
मुंबई: बैंक के कार्पोरेट कार्यालय, मुंबई में हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं / कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिनमें स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इसी क्रम में कार्पोरेट कार्यालय में दिनांक 10 अक्तूबर 2022 को वार्षिक राजभाषा समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रसिद्ध हास्य कवि पद्मश्री सुरेंन्द्र शर्मा को मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किया गया था. इस कार्यक्रम में कार्पोरेट कार्यालय के सभी वरिष्ठ कार्यपालक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित थे.
समारोह का शुभारंभ प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री संजीव चड्ढा, कार्यपालक निदेशकद्वय श्री अजय के खुराना, श्री जयदीप दत्ता राय एवं मुख्य अतिथि पद्मश्री सुरेंन्द्र शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ. श्री संजय सिंह, प्रमुख (राजभाषा एवं संसदीय समिति) द्वारा स्वागत उद्बोधन में गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा बैंक को वर्ष 2021–22 के लिए भारत सरकार की राजभाषा कीर्ति पुरस्कार योजना के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार प्रदान किए जाने संबंधी सूचना दी गई. साथ ही राजभाषा विभाग द्वारा वर्ष के दौरान आरंभ की गई नवोन्मेषी पहलों की भी जानकारी दी गई.
तदुपरांत कार्यपालक निदेशक श्री जयदीप दत्ता रॉय ने अपने मार्गदर्शी वक्तव्य में मुख्य अतिथि पद्मश्री सुरेंन्द्र शर्मा जी के प्रति बैंक का निमंत्रण स्वीकार करने के लिए आभार प्रकट किया एवं हिंदी भाषा को आगे बढ़ाने में उनके योगदान को रेखांकित किया. कार्यपालक निदेशक श्री अजय के खुराना ने अपने मार्गदर्शी संबोधन में मुख्य अतिथि पद्मश्री सुरेंन्द्र शर्मा जी कविताओं द्वारा सभी के जीवन को सुखद बनाने की बात की एवं उनके इस योगदान हेतु धन्यवाद दिया.
प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री संजीव चड्ढा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में बैंक को वर्ष 2021 – 22 के लिए राजभाषा कीर्ति पुरस्कार मिलने पर हर्ष व्यक्त किया एवं सभी बड़ौदियन को इसके लिए बधाई दी. आपने बताया कि यह उपलब्धि हासिल करने के बाद हमारी चुनौती और ज्यादा बढ़ गई है. हमें निरंतर नए प्रयास करने की आवश्यकता होगी ताकि हम प्रति वर्ष पुरस्कार प्राप्त करते रहें.
बैंक की मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना के अंतर्गत मुंबई विश्वविद्यालय व एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय के पात्र विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया. हिंदी में सर्वोत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों को बड़ौदा राजभाषा पुरस्कार 2021-22 के पुरस्कार प्रदान किए गए. हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम के उत्तरार्ध में आमंत्रित कविगण पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा, डॉ दिनेश बावरा तथा श्री रोहित शर्मा द्वारा उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया गया.
कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय श्री पुनीत कुमार मिश्र, सहायक महाप्रबंधक (राजभाषा एवं संसदीय समिति) तथा सुश्री सपना घोड़के काले ने किया. श्री उमानाथ मिश्र, मुख्य प्रबंधक (राजभाषा) ने धन्यवाद ज्ञापित किया.


