- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
उड़ान ने फार्मेसियों के लिए 4X4 डिलीवरी सर्विस की घोषणा की
6 शहरों में दवाओं के लिए कई डिलीवरी विकल्प प्रदान करता है; अगले 6-8 महीनों में और भी नए शहरों में सेवा का विस्तार किया जाएगा
बेहतर ग्राहक सेवा के लिए हर 4 घंटे में कैमिस्ट को दिन में 4 बार डिलीवरी, आसान ऑर्डर करने के लिए फार्मेसी के पास उड़ान ऐप में भाषा के चयन के विकल्प भी होंगे
Indore, 2022: बेहतर ग्राहक अनुभव प्रदान करने के अपने अभियान के हिस्से के रूप में, भारत के सबसे बड़े बिजनेस-टू-बिजनेस (बी2बी) ईकामर्स प्लेटफॉर्म उड़ान ने आज फार्मेसियों के लिए 4×4 डिलीवरी सर्विस शुरू करने की घोषणा की। नई सर्विस की पेशकश के हिस्से के रूप में, उड़ान हर चार घंटे में चार डिलीवरी स्लॉट विकल्पों (सुबह 5 बजे, 11 बजे, दोपहर 2 बजे और शाम 5 बजे) के साथ फार्मेसियों को दवा डिलीवरी प्रदान करेगी। अभी ये सर्विस छह शहरों – कोलकाता, जयपुर, इंदौर, अहमदाबाद, बेंगलुरु और पुणे में शुरू की गई है और कैमिस्टों को अपनी दुकान पर दवाओं की डिलीवरी प्राप्त हो रही है। उड़ान की योजना 4×4 डिलीवरी सर्विस को अगले 6-8 महीनों में और अधिक शहरों/कस्बों तक पहुंचाने की है, ताकि फार्मेसियों को दवाओं की आपूर्ति को तेजी से उपलब्ध करवाते हुए उनकी डिलीवरी तेजी से की जा सके।
4×4-ऑवर डिलीवरी सर्विस का विकल्प चुनने वाली फार्मेसीज़ को प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध उत्पादों पर कुल ऑर्डर मूल्य पर आकर्षक ऑफर के साथ-साथ 30-दिन की क्रेडिट सुविधा तक का लाभ भी मिलेगा।
4×4 डिलीवरी सर्विस, एक सफल पायलट प्रोग्राम है और इसको चुनिंदा शहरों में फार्मेसियों से व्यापक रिस्पांस प्राप्त करने के बाद शुरू किया गया है, जिसके लिए बेहतर डिलीवरी क्षमताओं की आवश्यकता है। ट्रायल फेज के दौरान चुनिंदा शहरों में कारोबारियों ने ऑर्डर में 45 प्रतिशत की वृद्धि को दर्ज किया है। इसके अलावा, उड़ान “ऐप” से ऑर्डर देना आसान और इसे और सुविधाजनक बनाने के लिए, फार्मेसियों के पास आसान ऑर्डरिंग के लिए भाषा चुनने का विकल्प भी होगा। आगे बढ़ते हुए, जैसे-जैसे सर्विस को और अधिक कस्बों और शहरों में बढ़ाया जाएगा, फार्मेसियों को उनकी सुविधा के लिए अधिक क्षेत्रीय भाषा विकल्प पेश किए जाएंगे।
श्री संजय शर्मा, बिजनेस हेड, फार्मा कैटेगरी, उड़ान ने कहा कि “हमारी 4×4 डिलीवरी सर्विस का उद्देश्य फार्मेसियों को उड़ान प्लेटफॉर्म से दवाओं की एक रेंज का ऑर्डर देते हुए आसानी और सुविधा प्रदान करना है। हमें विश्वास है कि इंडस्ट्री में पहली बार शुरू की गई नई सर्विस हमें फार्मेसियों की रोजमर्रा की जरूरतों को अधिक प्रभावी तरीके से पूरा करने में सक्षम बनाएगी, जो बदले में अपने अंतिम ग्राहकों को तेज, त्वरित और बेहतर सेवा प्रदान करने में सक्षम होंगे। हमारी व्यापक लॉजिस्टिक्स और वितरण नेटवर्क क्षमताओं के कारण 4×4 डिलीवरी सेवा संभव हुई है, और हमें विश्वास है कि इस पहल से पूरे भारत में फार्मेसियों के एक बड़े आधार को लाभ होगा।”
उड़ान प्लेटफॉर्म पर फार्मा कैटेगरी में वर्तमान में दवाएं, मेडिकल सप्लाईज और ओवर द काउंटर (ओटीसी) उत्पाद सूचीबद्ध हैं। वर्तमान में इसके प्लेटफॉर्म पर हजारों से अधिक फार्मेसियां पहले से ही रजिस्टर्ड हो चुकी हैं।


