- Acharya Vinod Kumar Says Current Student Unrest Reflects His Earlier Astrological Forecast, Sees Peaceful Days Ahead
- Amiee Misobbah Voices Her Support for Students Fighting for a Better Education System
- एसुस ने इंदौर में एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च कर भारत भर में अपनी रिटेल स्ट्रेटेजी को मजबूत किया
- आयुर्वेदिक कफ सिरप: खांसी से राहत का एक प्राकृतिक उपाय
- Inspired by Their Own Love Story: Samiksha Oswal Opens Up About the Real-Life Story Behind Max, Min & Meowzaki
प्रीति झंगियानी और परवीन डबास ने दिवाली प्लान की मजेदार बाते शेयर की
यह दीवाली कई लोगों के लिए खास है और प्रो पांजा लीग के मालिक और पावर कपल, अभिनेत्री प्रीति झंगियानी और अभिनेता परवीन डबास के लिए भी काफी अद्भुत रहा है। जब हमारी उनके खास प्लान के बारे में बातचीत हुई तो उन्होंने कई दिलचस्प बातें बताई।
प्रीति ने कहा,कि “यह दीवाली परिवार के साथ मनाई जाती है। हम पिछले सालो से बहुत कुछ कर चुके हैं और दिवाली अपना आभार व्यक्त करने और अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाने का अद्भुत अवसर है।”
आगे उन्होंने कहा,कि “मैंने और परवीन ने बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एक इन-हाउस उत्सव की योजना बनाई थी। साथ ही, मैं अपने त्योहारों और संस्कृति पर बहुत गर्व करती हूं और मैं उन मूल्यों को अपने बच्चों तक पहुंचाना चाहती हूं। माता-पिता को और अधिक गौरवान्वित करें और अपने बच्चों को उनके वंश और परंपरा को गर्व से देखने का अवसर दे”
अपनी पत्नी के शब्दों पर परवीन ने कहा, कि “मैं दिवाली के अर्थ को हमारे लिए इससे बेहतर तरीके से व्यक्त नहीं कर सकता था। ऐसा कहने के बाद, मैं लोगों को त्योहार मनाने के तरीके से जागरूक होने का सुझाव दूंगा। हमारे प्यारे दोस्तों और पर्यावरण के लिए। मैं सभी को समृद्ध, खुश और सुरक्षित दिवाली की कामना करता हूं।”


