- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
महान हस्तियां कर्मवीर अवार्ड से सम्मानित, हर क्षेत्र के नामी लोग शामिल
अपने अपने क्षेत्रों में अपना एक मुकाम बनाने वाले महान हस्तियों को विलेपार्ले पूर्व के सहारा स्टार होटल में आजका कर्मवीर अवार्ड द्वितीय वर्ष का अवार्ड देकर उन्हें सम्मानित किया गया।इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे मुख्य अतिथि के रूप मे आन लाइन सुभेच्छा देते हुए आयोजक आर पी सिंह के कार्यक्रम मे न पहुंच पाने के लिए खेद व्यक्त किया परंतु विभिन्न क्षेत्रों के कर्मवीर को पुरस्कृत करने पर खुशी जाहिर किया और सभी को शुभेच्छा दिया।
मुम्बई के पूर्व पुलिस आयुक्त,पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और बागपत के सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और सभी को उपस्थित मेहमानों के साथ पुरस्कृत किए । वरिष्ठ आईएएस डॉक्टर रश्मि सिंह, पद्मश्री डॉ विद्या बिंदु सिंह विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया। पुलिस निदेशक विक्रम सिंह टाटानगर के सुप्रसिद्ध व्यवसाय महावीर प्रसाद जालान समाजसेवी डॉ सच्चिदानंद भारती मीडिया जगत के सुप्रसिद्ध संपादक पुष्पेंद्र पाल सिंह मेजर जनरल एके चतुर्वेदी उनके क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया।
स्वच्छ भारत ब्रांड एम्बेसडर पद्मश्री डॉ सोमा घोष, राजनीतिक क्षेत्र से एमएलसी प्रसाद लाड , एमएलसी डॉ पवन कुमार सिंह चौहान, कला क्षेत्र से राजन कुमार सिंह, व्यवसाय जगत के कैप्टन गुरपावन सिंह, फिल्म जगत से अध्यात्म की तरफ बढ़ने वाले गगन मलिक जम्मू कश्मीर के मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्तल रिलायंस मीडिया के प्रेसिडेंट उमेश कुमार उमेश उपाध्याय ऑर्गेनाइजर पत्रिका के संपादक प्रफुल्ला केतकर वरिष्ठ समाजसेवी सदस्य कर बोर्ड भारत सरकार उद्योगपति ज्ञान प्रकाश सिंह स्टार्टअप के क्षेत्र से कुणाल सिंह को एक्सीलेंसी अवार्ड से नवाजा गया। शासन के क्षेत्र मे कार्य कर चुके श्री अजय कुमार सिंह (IPS) ,समाजिक कार्यकर्ता शूल पाणि सिंह ,शिक्षण क्षेत्र से डॉ. आर जे सिंह ,सुप्रसिद्ध होस्ट सिमरन आहूजा ,फिल्म अभिनेत्री रश्मि देसाई ,फिल्म अभिनेत्री प्रीती झिंगयानी ,फिल्म अभिनेता प्रवीण डबास ,राहुल देव, आज तक न्यूज़ चैनल के प्रमुख संपादक अमित त्यागी, पापराजी फोटोग्राफर योगेंद्र शाह,वरिंदर चावला,इंडिया टीवी के वरिष्ठ पत्रकार सचिन चौधरी, रेडियो मिर्ची के सुप्रसिद्ध आरजे जितुराज ,सिक्योरिटी सर्विस से अमर बहादुर सिंह ,आरटीआई एक्सपर्ट अनिल गलगली, युवा राजनेता उदय प्रताप सिंह, कृषि क्षेत्र के सुरेंद्र अग्रवाल, भवन निर्माता विनय गोपाल सिंह, एमएसएफ निदेशक अमित ज्ञान प्रकाश सिंह आदि को आज का कर्मवीर अवार्ड से नवाजा गया ।
कार्यक्रम का आयोजन चेयरमैन आर पी सिंह के नेतृत्व मे निदेशक अमरनाथ सिंह,सीईओ जेम्स डिसूजा, एसोसिएट सर्वेश कुमार,डॉक्टर शैलेन्द्र कुमार सिंह इवेंट पार्टनर धनंजय / कृष्णा जोशी ने किया ।साथ ही इस कार्यक्रम में विभिन्न समाज के विभन्न विभाग के जाने माने हस्तियों की उपस्थिती प्रमुख रही।
इस कार्यक्रम मे सोलह क्षेत्र आर्ट एंड कल्चर, एग्रीकल्चर, बिजनेस, ब्यूरोक्रेसी, हेल्थ, डिफेंस, पुलिस सर्विस, सामाजिक क्षेत्र, जुडिशरी, मीडिया, आईटी, राजनीति, खेल, स्टार्टअप, शिक्षा, एंटरटेनमेंट से चिन्हित करके पैंतीस विभूतियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम आज का कर्मवीर क्षत्रिय पत्रिका के सौजन्य से आज का कर्मवीर क्षत्रिय के संपादक एवं आज का कर्मवीर अवार्ड के चेयरमैन आर पी सिंह, निदेशक अमरनाथ सिंह,सीइओ जेम्स डिसूजा, एसोसिएट सर्वेश कुमार, डॉ शैलेन्द्र कुमार सिंह, इवेंट पार्टनर तथास्तु के पार्टनर कृष्णा जोशी , धनंजय रहे ।
कार्यक्रम को प्रायोजित जी एंड वी इंफ्रास्ट्रक्चर, मॉडर्न सिक्योरिटी फोर्स, तथास्तु क्वांटो ग्रुप ने किया जिसको सहयोग ग्लोबल एडवरटाइजर्स, सिक्सथ सेंस ने किया। कार्यक्रम की जूरी डॉ नीरजाए गुप्ता, डॉ आर सी सिन्हा, डॉक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, डॉ राकेश पाठक, श्री दीपेंद्र सिंह एवं सलाहकार बोर्ड सदस्य पद्मश्री डॉ विद्या विंदू सिंह, वरिष्ठ आईएएस डॉ रश्मि सिंह, उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी डॉ विक्रम सिंह रहे ।


