- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
75वें गणतंत्र दिवस के खास मौके पर रिलीज होगी भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म ‘फाइटर’
भारत के 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाते हुए, वायकॉम 18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा एक्शन पैक्ड बिग स्क्रीन फिल्म फाइटर 25 जनवरी 2024 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण भारतीय वायु सेना के पायलट के रूप में दिखाई देंगे। फिल्म में अनिल कपूर भी अहम भूमिका में हैं।
फाइटर के साथ निर्माता बने, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद, जो भारत की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों को बनाने के लिए जाने जाते हैं, इस फिल्म को शानदार बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहें है, जो दर्शकों को सेल्यूलाइड पर नेवर सीन बिफोर एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार है। भारत के सशस्त्र बलों को श्रद्धांजलि देने वाली यह फिल्म रिपब्लिक डे वीकेंड के लिए एक परफेक्ट रिलीज है।
कई मायनों में फाइटर भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म होगी। यह पहली बार है जब इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया है। निर्माता और वायकॉम18 स्टूडियो के सीओओ अजीत अंधारे के भारतीय सिनेमा में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की एक्शन फिल्म लाने के दृष्टिकोण के साथ, फिल्म का इरादा वैश्विक दर्शकों को अपील करना है, जिसकी कहानी भारत में गहराई से बसी हुई है। दुनिया भर में फिल्माई गई, यह फिल्म के निर्माण में अत्याधुनिक तकनीकों और प्रौद्योगिकी का वादा करती है।
ऐसे में 25 जनवरी, 2024 को अपनी तरह की पहली विजुअल ट्रीट के लिए खुद को तैयार कर लीजिए।


