- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कंटारा की मिल रही लगातार सफलता के बीच फिल्म की लीड एक्टर ऋषभ शेट्टी ने सिद्धिविनायक पंहुच लिया बप्पा का आशीर्वाद
होम्बले फिल्म्स ‘कंटारा’ ने अपनी शानदार स्टोरी लाइन, सीन्स और दमदार परफॉर्मेंसेज से जनता के दिलों में एक खास जगह बनाई है। हर आने वाले दिन के साथ फिल्म लगातार अपनी सफलता के स्टैंडर्ड को फिर से परिभाषित कर रही है। जहां दर्शक फिल्म के सभी एलीमेंट्स को पसंद कर रहे हैं, वहीं ऋषभ शेट्टी, जो एक निर्देशक, लेखक और फिल्म के मुख्य अभिनेता भी हैं, को भी खूब प्यार और तारीफ मिल रही है। दर्शकों का भरपूर प्यार पाने के बाद, ऋषभ शेट्टी को आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में देखा गया।
जब ऋषभ शेट्टी अपनी टीम के साथ मुंबई के फेमस सिद्धिविनायक मंदिर गए, तो उन्होंने मंदिर में फैन्स की भारी भीड़ को देखा। इस वीजिट के दौरान सफेद शर्ट और जींस जैसे सिंपल अटायर में भी वो बहुत हैंडसम दिख रहे थें। यह नॉर्थ मार्केट में कंटारा की लोकप्रियता का एक साफ संकेतक है जो हिंदी बाजार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में भी दिखाई देता है और जो लगातार बढ़ रहा है।
इसके अलावा, फिल्म को हाल ही में भारत की करेंट टॉप 250 फिल्मों की सूची में नंबर 1 के रूप में स्थान दिया गया था, जिसे IMDb द्वारा जारी किया गया था और यह सीमाओं के पार भी अपना आकर्षण फैला रही है।
कंटारा एक परफेक्ट मास एंटरटेनमेंट के लिए बनाई गई फिल्म है और पूरे दिल से बनाई गई है। सैंडलवुड इंडस्ट्री कांतारा जैसी एक एपिक स्टोरी के साथ अपने चरम पर है। कांटारा एक ऐसी शानदार फिल्म है जिसे किसी को भी मिस नहीं करना चाहिए। यह प्रदर्शन में क्राफ्ट, कल्चर और तकनीकी प्रतिभा की एक आदर्श परिणति है। यह दक्षिणी भारत का वह दुर्लभ टुकड़ा है जिसके बारे में आपने शायद ही कभी देखा या सुना होगा। और यह हर तरह से तारीफ के काबिल है।


