- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
राष्ट्रीय पटल पर छाया इंदौर – ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन का प्रतिष्ठित ‘केवल नोहरिया पुरस्कार’ डॉ. उपिंदर धर को
सेन्ट्रल इण्डिया से पहली बार प्रबंधन शिक्षा में ‘अकादमिक नेतृत्व’ के लिए किसी शिक्षाविद का चयन
इंदौर – पिछले चार से भी ज्यादा दशक के समय से प्रबंधन शिक्षा में अपना उत्कृष्ट योगदान देने हेतु देश के जाने-माने शिक्षाविद,शोधकर्ता एवं प्रतिष्ठित शिक्षक डॉ उपिंदर धर को प्रतिष्ठित ‘केवल नोहरिया पुरस्कार 2022’ से पुरुस्कृत किया गया है। देश भर की इंडस्ट्री और प्रबंधन संस्थानों की सबसे बड़ी इकाई ‘ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन’ (आइमा) की तरफ से ‘प्रबंधन और नेतृत्व ‘ हेतु दिए जाने वाले इस ‘एकमात्र’ राष्टीय अवार्ड को भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी द्वारा डॉ. उपिंदर धर को प्रदान किया गया .
‘आइमा’ द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में इस दौरान देश के माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे । नेशनल अवार्ड की शुरुआत ‘आईमा’ द्वारा वर्ष 2009 में की गयी थी | आइमा की देश भर में 63 लोकल मैनेजमेंट एसोसिएशन (LMA) कार्यरत हैं, ‘इंदौर मैनेजमेंट एसोसिएशन’ भी ‘आईमा’ का एक हिस्सा है, जो समय-समय पर महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है, जिसमें प्रबंधन की दिग्गज हस्तियां शामिल होकर अपनी बात रखती आईं हैं।
डॉ उपिंदर धर ने कुलपति रहते हुए शहर के श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय को शीर्ष विश्वविद्यालयों में से एक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है .इससे पूर्व भी वो भारत में कई अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में नेतृत्व के पदों पर कार्य कर चुके हैं और अपनी मेहनत, लगन और कौशल से संस्थानों को सर्वश्रेष्ठ पद दिलवा चुके हैं. दुनिया के कुछ सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा शोधपत्र प्रस्तुत करने के लिए आपको आमंत्रित किया जा चुका है. आपने प्रमुख व्यावसायिक घरानों और प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के लिए कई प्रबंधन विकास कार्यक्रमों का नेतृत्व और संचालन किया ,उच्च गुणवत्ता शिक्षा के प्रति समर्पण के लिए ‘रवि जे मथाई’ राष्ट्रीय फेलो पुरस्कार से सम्मानित डॉ धर को वर्ष 2014 में आईआईआरएम, जयपुर ने ‘डॉ. थॉमस केनगेन’ मैनेजमेंट लीडरशिप अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
पूर्व में प्रबंधन शिक्षा में अकादमिक नेतृत्व के लिए केवल नोहरिया पुरस्कार निम्नलिखित हस्तियों को प्रदान किया जा चुका है – डा. प्रीतम सिंह -आईआईएम लखनऊ, प्रो दिलीप के बंद्योपाध्याय- गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, प्रो. जे. फिलिप-एमेरिटस, एक्सआईएमइ, बैंगलोर ,डॉ. सैमुअल पॉल-आईआईएम, अहमदाबाद, प्रो मेंदु राममोहन राव-इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, हैदराबाद, प्रो अबद अहमद-जामिया मिलिया इस्लामिया, प्रो प्रदीप खांडवाला-आईआईएम अहमदाबाद, डॉ. बकुल एच ढोलकिया-आईआईएम अहमदाबाद, प्रो बाला वी बालचंद्रन-ग्रेट लेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, डॉ. भीमराया मैत्री- आईआईएम नागपुर, फादर ई अब्राहम-एक्सएलआरआई जमशेदपुर-डॉ. राजन सक्सेना-एनएमआईएमएस (डीम्ड यूनिवर्सिटी), डॉ. राजेंद्र श्रीवास्तव-आईएसबी, हैदराबाद.


