- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अच्छे खानपान के साथ योग करें ताकि निरोगी रहे काया- डॉ. एके द्विवेदी
एडवांस होम्यो-हेल्थ सेंटर द्वारा शासकीय हाईस्कूल, पिपलियाहाना में एक दिवसीय निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया
इंदौर। एडवांस होम्यो-हेल्थ सेंटर द्वारा 20 दिसंबर को एक दिवसीय निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर शासकीय हाईस्कूल, पिपलियाहाना में आयोजित किया गया। शिविर में केंद्रीय होम्योपैथिक अनुसंधान परिषद, आयुष मंत्रालय (भारत सरकार) में वैज्ञानिक सलाहकार बोर्ड के सदस्य व सेंटर के संचालक डॉ. एके द्विवेदी द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निःशुल्क होम्योपैथिक दवाइयों को वितरण किया गया।
हाईस्कूल में आयोजित किए गए एक दिवसीय निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर की शुरुआत प्रातः 10.30 बजे हुई। डॉ. एके द्विवेदी द्वारा शिविर में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान अवस्थ्य पाए गए बच्चों को निःशुल्क होम्योपैथिक दवा उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जरूरी सलाह दी गई। डॉ. एके द्विवेदी ने बच्चों को ठंड और बदलते मौसम में सतर्क रहने की आह्वान भी किया। शिविर में 150 से अधिक बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान बच्चों में सिरदर्द एवं आंखों से संबंधित परेशानी ज्यादा पायी गई जिस पर उन्हें निःशुल्क होम्योपैथिक दवा उपलब्ध कराई। 80 परसेंट बच्चों ने शिर दर्द और आँख से कम दिखना (धुँधलापन) की सिकायत बताई

डॉ. एके द्विवेदी ने अपने संबोधन में बच्चों को अच्छे खानपान की जानकारी दी। डॉ. द्विवेदी ने कहा कि अभी ठंड में गुड़-चने का नियमित सेवन करना चाहिए। क्योंकि गुड़ में काफी मात्रा में आयरन होता है। साथ ही हरी सब्जियां जैसे पालक, चुकंदर, मेथी आदि भी आयरन से भरपूर होती है। वहीं इन सब्जियों में विटामिन बी-12 और फोलिक एसिड जैसे ऊर्जादायी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो शरीर के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।
डॉ. द्विवेदी ने बच्चों को जीवन में योग का महत्व भी बताया और कहा कि दिनचर्या में योग को शामिल करें ताकि आपकी काया निरोगी रहे। क्योंकि बड़ी से बड़ी बीमारी का इलाज योग के माध्यम से संभव है। योग में सूर्य नमस्कार, सर्वांगासन, शवासन और पश्चिमोत्तानासन करने से पूरे शरीर में खून का फ्लो बढ़ जाता है। इसके अलावा गहरी सांस भरना और प्राणायाम करना भी लाभदायक होता है। एक दिवसीय शिविर में राकेश यादव, दीपक उपाध्याय, डॉ. विवेक शर्मा, डॉ. जितेंद्र कुमार पुरी, जितेंद्र जायसवाल आदि ने विशेष रूप से अपनी सेवाएं दी।


