- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
राष्ट्रपति से मुलाकात कर सिकल सेल एनीमिया पर की चर्चा
केंद्रीय होम्योपैथिक अनुसंधान परिषद, आयुष मंत्रालय (भारत सरकार) में वैज्ञानिक सलाहकार बोर्ड के सदस्य व वरिष्ठ होम्योपैथिक डॉ. एके द्विवेदी ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन के अंतिम दिन की मुलाकात
इंदौर। इंदौर में आयोजित तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन के अंतिम दिन मंगलवार को माननीय राष्ट्रपति श्रीमती दोप्रदी मुर्मू शामिल हुईं। इस दौरान इंदौर के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक और केंद्रीय होम्योपैथिक अनुसंधान परिषद, आयुष मंत्रालय (भारत सरकार) में वैज्ञानिक सलाहकार बोर्ड के सदस्य डॉ. एके द्विवेदी ने मानीनय राष्ट्रपति से मुलाकात की।
इस दौरान डॉ. द्विवेदी ने माननीय राष्ट्रपति को बताया कि वे होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धित से सिकल सेल एनीमिया, अप्लास्टिक एनीमिया थैलेसेमिया एवं अन्य गंभीर बीमारियों का उपचार काफी लंबे समय से करते आ रहे हैं। इन गंभीर बीमारियों के मरीजों को होम्योपैथिक चिकित्सा से काफी हद तक राहत भी मिल रही है। चर्चा के दौरान माननीय राष्ट्रपति ने डॉ. द्विवेदी द्वारा विस्तार से बताई गई होम्योपैथिक चिकित्सा और उससे किए जाए उपचार की बातों को बड़े ही धैर्यपूर्वक सुना।
मुलाकात के दौरान डॉ. द्विवेदी ने माननीय राष्ट्रपति से निवेदन किया कि हमारे देश में एक ऐसा होलेस्टिक हेल्थ सेंटर स्थापित किया जाना चाहिए जहां पर ऐसी बीमारियां जिनका इलाज एक चिकित्सा पद्धति से ना हो सकती है उनके लिए क्यों ना सभी चिकित्सा पद्धति के चिकित्सक उस केंद्र पर मिल कर कार्य करें जिससे न केवल भारत बल्कि संपूर्ण विश्व के लोगों का कल्याण संभव हो सकेगा ऐसा होलेस्टिक हेल्थ केंद्र हमारे देश में ही स्थापित किया जाए और हो सके तो यह केंद्र इंदौर में स्थापित किया जाना चाहिए। इस पर माननीय राष्ट्रपति जी ने डॉ. द्विवेदी से कहा कि वे उनके द्वारा बताए गए सुझाव और पत्र को हेल्थ डिपार्टमेंट को भेंजेंगी।
मुलाकात के दौरान डॉ. द्विवेदी ने स्वयं की लिखी पुस्तक मानव शरीर रचना विज्ञान (ह्यूमन एंनोटॉमी) के बारे में भी जानकारी दी। इस पर माननीय राष्ट्रपति ने डॉ. द्विवेदी के इस प्रयास की प्रशंसा की। माननीय राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान इंदौर के सांसद श्री शंकर लालवानी सहित अन्य वरिष्ठ नागरिक भी उपस्थित थे।
इस मुलाक़ात के लिए संपूर्ण होम्योपैथिक जगत एवं श्रीमती सरोज द्विवेदी, डॉ वैभव चतुर्वेदी, डॉ कनक द्विवेदी (चतुर्वेदी), श्री प्रभात शुक्ला, कोमल द्विवेदी (शुक्ला), अथर्व द्विवेदी तथा राकेश यादव, दीपक उपाध्याय, डॉ विवेक शर्मा, विनय पांडेय, डॉ जितेंद्र पूरी, श्री अनिल त्रिवेदी,श्री भारत मोदी, श्री भूपेन्द्र गौतम एवं अन्य कई समाज के लोगों ने शुभकामनाएँ प्रेषित की।


