- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
उर्वशी रौतेला कहती है किस्मत बुरी थी मेरी, ना वो शख्स बुरा था…” अपने नए गाने तौबा मेरी तौबा पर
उर्वशी रौतेला पिछले काफी समय से सुर्खियां बटोर रही हैं। भारत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने से लेकर अपने निजी जीवन तक, उर्वशी स्पष्ट रूप से शहर की सबसे चर्चित सेलेब्रिटी में से एक हैं! और अब, एक सूत्रों के अनुसार, दर्शकों को आखिरकार उसकी दिल दहला देने वाली प्रेम कहानी का सच देखने मिलेगा उनके नए गाने से।
उर्वशी रौतेला ने हर -बार अपने अलग अलग संगीत वीडियो और फिल्मों में अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को लुभाया है। अभिनेत्री अपनी प्रतिभा और मंत्रमुग्ध कर देने वाली सुंदरता से दर्शकों को प्रभावित करने में कभी विफल नहीं होती है। और अब, हमारे सूत्रों के अनुसार, शरद मल्होत्रा के साथ उर्वशी रौतेला का नया गाना “तौबा मेरी तौबा” दर्शकों को उर्वशी और आर-पी की दिल दहला देने वाली प्रेम कहानी बताने के लिए तैयार है। पोस्टर में, उर्वशी और शरद को एक टूटे हुए शीशे में आमने-सामने देखा जा सकता है, जो दिल टूटने की ओर इशारा करता है, यह गाना खूबसूरती से चित्रित किया है जो जल्द ही ६ फेब्रुअरी को रिलीज़ होगा|
हमारे करीबी सूत्र ने खुलासा किया, “यह गाना अप्रत्यक्ष रूप से उर्वशी और आर-पी की अधूरी प्रेम कहानी को बताएगा” अपने गाने के पोस्टर को अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अभिनेत्री ने उसे कैप्शन दिया, “किस्मतबुरी थी मेरी, ना वो शख्स बुरा था जिस वक्त दिल लगाया, वो वक्त बुरा था 🚬🚬🚬 #तौबामेरीतौबा”
तौबा मेरी तौबा में शरद मल्होत्रा भी दिखाई देंगे और इस गाने को ममता शर्मा ने गाया है। गाने के बोल बादाश के हैं और गाने का निर्देशन नवजीत बुट्टर ने किया है।गाने को ६ फेब्रुअरी को रिलीज़ किया जायेगा|
काम के मोर्चे पर, उर्वशी हाल ही में मेगास्टार चिरंजीवी के सात वाल्तेयर वीरैया में अपनी धमकदार परफॉरमेंस के लिए सुर्खिया बटोर रही है | अभिनेत्री को अपनी अगली फिल्म में राम पोथिनेनी के साथ देखा जायेगा। वह ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में रणदीप हुड्डा की को-स्टार भी बनेंगी। अभिनेत्री मिशेल मोरोन के साथ हॉलीवुड में भी शुरुआत करेंगी, और आगामी वैश्विक संगीत एल्बम में भी दिखाई देगी जैसन डेरुलो के सात|


