- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
रश्मि देसाई ने अपने जन्मदिन के लिए अपनी विशेष योजनाओं का किया खुलासा; कहती हैं ‘परिवार के साथ बेहतरीन पल बिताने के लिए उत्साहित’
जन्मदिन एक ऐसी घटना है जिसे कोई भूल नहीं पाता और ये दिन तब और अधिक सार्थक हो जाते हैं जब यह हमारे पसंदीदा स्टार के विशेष दिन होते हैं। अभिनेता और उनके प्रशंसक दोनों इन दिनों को मनाते हैं और बहुतायत में आभार और प्यार महसूस करते हैं। बॉलीवुड और टीवी हस्ती रश्मि देसाई वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले 13 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं। वह साझा करती हैं कि इस दिन को खास बनाने के सबसे अच्छा तरीका, जो उन्हे लगता है वह यह है कि, अपने परिवार के सदस्यों के साथ गुणवत्तापूर्ण पल बिताएं और वह इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं।
वह कहती हैं, “जन्मदिन कोई ऐसी चीज नहीं है जिसे कोई व्यक्ति अपने दम पर मनाता है, यह उन लोगों के साथ साझा करने के लिए एक अनमोल क्षण है जो वास्तव में आपकी परवाह करते हैं। मैं आभारी हूं कि मेरे साथ मेरे दोस्त और करीबी हैं और मैं उन लोगों को याद करती हूं जो मुजसे दूर है। मुझे लगता है कि एक साल बड़ा होने का सबसे अच्छा तरीका यह है, कि इसे अपने परिवार के साथ लाया जाए।”
यह हिंदी टेलीविजन उद्योग की मशहूर और प्रसिद्ध स्टार, ‘उतरन’, ‘दिल से दिल तक’, ‘परी हूं मैं’, जैसे टीवी शो एवं विभिन्न रियलिटी शो और नवीनतम वेब सीरीज ‘तंदूर’ में अपने पथ-प्रदर्शक प्रदर्शन के लिए जानी जाती है। बहुमुखी अभिनेत्री रश्मि देसाई को बहुत प्यार और भरोसा मिला है। वह आखिरी बार ‘रात्रि के यात्री’ सीजन 2 में नजर आई थीं।


