- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इरा कायस्थ महिला ग्रुप इंदौर द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वच्छता दीदियों का सम्मान
इंदौर। राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इरा कायस्थ महिला ग्रुप द्वारा स्वच्छता में छक्का लगाकर इंदौर को पूरे देश में प्रथम स्थान दिलाने के लिए स्वच्छता दीदियों का सम्मान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंदौर के यशस्वी महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव थे । मधु वर्मा वीरेंद्र हार्डिया नरेंद्र वर्मा सुनील हार्डिया एवं पार्षद सुनीता हार्डिया उपस्थित थे ।
ग्रुप की अध्यक्ष वीना सक्सेना ने बताया कि इस अवसर पर महिलाओं ने 30 महिलाओं को साड़ी श्रीफल और गृह उपयोगी वस्तुएं एवं नकद राशि देकर सम्मानित किया । महापौर पुष्यमित्र भार्गव जी से अनुरोध करते हुए कहा कि इरा कायस्थ महिला ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम महापौर जी सुनिए जैसे कार्यक्रम इंदौर के सुदूर उन कॉलोनियों मोहल्लों में महीने में एक बार आयोजित कि जाएं जिस पर महापौर महापौर जी ने इरा कायस्थ महिला ग्रुप की सराहना की ।
वीना सक्सेना ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रशासन को सहयोग करने के लिए इरा कायस्थ महिला ग्रुप सदैव तत्पर है उन्होंने कहा कि व्यवस्था को सुधारने का कार्य सिर्फ प्रशासन का नहीं अथवा एक सामान्य नागरिक एवं सामाजिक संस्थाओं का भी है। इस अवसर पर इरा कायस्थ महिला ग्रुप की महिलाओं को सम्मान पत्र भी भेंट किए गए।
कार्यक्रम में रेणु मित्रा,आराधना सक्सेना, सत्या श्रीवास्तव, मधु कुमार, स्नेह लता श्रीवास्तव ,कामना श्रीवास्तव, साधना सक्सेना, सुनीता भटनागर,बंदना केपी श्रीवास्तव ,नीलम श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव ,उर्मिला कानूनगो ,अर्चना सक्सेना,उषा श्रीवास्तव, संध्या श्रीवास्तव उषा उमेश श्रीवास्तव, आदि ने सभी दीदियों के लिए साड़ियां उपलब्ध कराई ।
संयोजक पार्षद सुनीता हार्डिया ने आभार माना ।


