- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
आयुष्मान खुराना स्टारर ड्रीम गर्ल 2 की रिलीज डेट से मस्ती भरे वीडियो संग उठा पर्दा
आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2 की अनाउंसमेंट के बाद से ही फैन्स इसकी रिलीज डेट का इंजतार कर रहें है। अब फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट का एलान हो चुका है। ये फिल्म 7 जुलाई को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके साथ ही आयुष्मान के फैन्स के बीच एक अलग ही खुशी की लहर दौड़ पड़ी जिन्होंने कैलेंडर में अपनी डेट मार्क कर ली है।
फिल्म की रिलीज की घोषणा एक मजेदार नॉटी वीडियो के साथ की गई जिसमें आयुष्मान खुराना को इंडस्ट्री के सुपरस्टार के साथ पूजा नाम की लड़की के रूप में बातचीत करते देखा जा सकता है। जी हां, बिल्कुल सही समझे आप…इस फिल्म में आयुष्मान न केवल करम की भूमिका निभाएंगे बल्कि एक लड़की की भूमिका में भी नजर आएंगे। ऐसे में यह देखना मजेदार होगा कि वह एक लड़की के रूप में कैसे दिखते हैं। आयुष्मान का यह नया अवतार दर्शकों को निश्चित ही हैरान कर देने वाला है।
डीम गर्ल 2 के प्रोमोशनल कैंपेन की शुरूआत भी हो चुकी है। फिल्म की टीम कैचिंग #7KoSaathMein के साथ फिल्म के कैंपेन की शुरूआत भी की और इसकी रिलीज डेट भी रजिस्टर करवा दी।
बता दें, बालाजी टेलीफिल्म्स की ड्रीम गर्ल 2 बेहद सफल फिल्म ड्रीम गर्ल का सीक्वल है, जो 2019 में रिलीज़ हुई थी। इसके पहले पार्ट को बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सफलता हासिल हुई थी और फिल्म को इसकी अनोखी कहानी और आयुष्मान के प्रदर्शन के लिए दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। फिल्म में आयुष्मान को एक ऐसे आदमी के रूप में दिखाया गया है जो एक महिला की आवाज की कॉपी कर सकता है और इस कॉन्सेप्ट को दर्शकों ने पसंद किया था।
ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान खुराना के अलावा अनन्या पांडे, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, विजय राज, अन्नू कपूर, सीमा पाहवा, मनोज जोशी, अभिषेक बनर्जी और मनजोत सिंह होंगे। फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया हैं और एकता आर कपूर ने इसे प्रोड्यूस किया हैं। फिल्म को लेकर फिल्म के मेकर्स दावा है कि सीक्वल पहले पार्ट की तुलना में और भी ज्यादा मजेदार और एंटरटेनिंग होगा।
ऐसे में आयुष्मान के सभी को ड्रीम गर्ल 2 की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है जो फिल्म के साथ हंसी और एंटरटेनमेंट की रोलर कोस्टर राइड पर सवार होने की उम्मीद कर रहें है।
कह सकते है कि बालाजी टेलीफिल्म्स की ड्रीम गर्ल 2 साल की कॉमेडी एंटरटेनर बनने के लिए पूरी तरह तैयार है और फैन्स फिल्म से ढेर सारे फन और एंटरटेनमेंट की उम्मीद कर सकते हैं। वहीं फिल्म की रिलीज डेट, 7 जुलाई के साथ काउंटडाउन भी शुरू हो चुका है। तो, पूजा के रूप में आयुष्मान खुराना के साथ इस मजेदार सफर के लिए तैयार हो जाइए।


