- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कुणाल खेमू के निर्देशन में बनने वाली पहली फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ की शूटिंग हुई पूरी
कुणाल खेमू जल्दी ही एक्सेल एंटरटेनमेंट की बहुप्रतीक्षित ‘मडगांव एक्सप्रेस’ के साथ निर्देशन की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग हाल में पुरी हो चुकी है जिसे लगभग एक साल के भीतर ही शूट किया गया है। वैसे एक्सेल एंटरटेनमेंट ने दशकों से अपनी दिलचस्प कहानियों के साथ बार बार नए स्टैंडर्ड सेट किया है। अब कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी उनकी फिल्म ‘मडगाँव एक्सप्रेस’ के साथ उन्होंने लोगों की एक्साटइमेंट लेवल को बढ़ा दिया है।
इसकी जानकारी कुणाल खेमू ने अपने सोशल मीडिया पर देते हुए फिल्म की कास्ट, क्रू और इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाले बाकी के टीम मेंबर्स की कुछ तस्वीरें शेयर की। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा,
“इट्स ए फिल्म रैप! #madgaonexpress यह इतनी कमाल की यात्रा रही है और मैं इसे आपके बिाना नहीं कर सकता था @ritesh_sid @faroutakhtar @roo_cha @kasimjagmagia @vishalrr @excelmovies जिन्होंने न केवल मेरी स्क्रिप्ट पर विश्वास किया बल्कि इसे लेकर मेरे नजरिए पर भी विश्वास किया और मुझे इसे निर्देशित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
शानदार कास्ट @divyenndu @pratikgandhiofficial @avinashtiwary15 @norafatehi @remodsouza @upendralimaye @chhaya.kadam.75
उनमें से हर एक ने किरदारों को सबसे बेहतरीन तरीके से पर्दे पर उतारा है।”
Checkout:
https://www.instagram.com/p/Cotm8cVq53m/?utm_source=ig_web_copy_link
‘मडगांव एक्सप्रेस’ सिनेमा इंडस्ट्री के कुछ सबसे पावरफुल परफॉर्मरों को एक साथ पेश करती है। इसके साथ ही इसका दिलचस्प टाइटाल ने पहले ही प्रत्याशा को एक लेवल और बढ़ा दिया है और दर्शक फिल्म देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते हैं।
बता दें, फरहान अख्तर ने 2001 में दिल चाहता है के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की थीं। इसके अलावा, ज़ोया अख्तर ने 2009 में लक बाय चांस के साथ अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया और अब कुणाल खेमू इसी राह पर चलते हुए एक्सेल के साथ अपने निर्देशन की शानदार शुरुआत करने के लिए तैयारी है।
एक्सेल एंटरटेनमेंट, जिसकी सह-स्थापना फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने की थी, ने जेडएमडी, दिल चाहता है, डॉन, डॉन 2 जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ दर्शकों को एंटरटेन किया है। फिलहाल प्रोडक्शन हाउस सबसे बहुप्रतीक्षित जी ले जरा के लिए कमर कस रहा है।


