- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
प्राइम वीडियो ने 10 मार्च को लॉन्च होने वाली अपनी ओरिजिनल फैमिली कॉमेडी सीरीज, हैप्पी फैमिली: कंडीशंस अप्लाई का ट्रेलर पेश किया
प्राइम वीडियो ने आज अपनी पारिवारिक कॉमेडी, अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़ हैप्पी फ़ैमिली: कंडीशंस अप्लाई के अपने क्विर्की और रोमांचक ट्रेलर के लॉन्च के साथ इसके ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा की। इस सीरीज में राज बब्बर, रत्ना पाठक शाह, अतुल कुलकर्णी और आयशा जुल्का जैसे स्थापित कलाकरों के साथ रौनक कामदार, मीनल साहू, सनाह कपूर और अहान साबू जैसे युवा अभिनेताओं का पूरा जमावड़ा है।
आतिश कपाड़िया और जेडी मजेठिया द्वारा निर्मित और निर्देशित, और हैट्स ऑफ प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित, हैप्पी फैमिली: कंडीशंस अप्लाई एक एपिसोडिक रिलीज होगी। पहले चार एपिसोड प्राइम वीडियो पर 10 मार्च को 240 से अधिक देशों और टेरीटरीज में एक्सक्लूसिवली प्रीमियर किये जायेंगे , और उसके बाद 31 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को 2 एपिसोड रिलीज़ होंगे।
ठहाकों से भरपूर यह ट्रेलर दर्शकों को ढोलकियाज़ के परिवार की दुनिया में ले जाता है जहां एक ही घर में चार पीढ़ियाँ जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव का सामना एक साथ करती हैं। दुनिया के लिए, ढोलकियाज़ भले ही पिक्चर-परफेक्ट हैं लेकिन किसी भी आम परिवार की तरह वे भी बेतरतीब हैं ; हर एक की अपनी अनूठी सनक है, धुन है और बोली है। लेकिन ये सारी खामियां ही उन्हें एक ऐसे अनूठे बंधन में बांधती है जो उन्हें मजबूती से जोड़े रखता है ।
“हैप्पी फैमिली: कंडीशंस अप्लाई हमारा एक ऐसा ईमानदार प्रयास है जिसमे हमने अनेक पीढ़ियों वाले एक ऐसे परिवार को दिखाया है जो विचित्र है लेकिन प्यारा है। इन पात्रों में से प्रत्येक की अपनी अलग पहचान है, जो हमारे दर्शकों को हास्य और हंगामे का साप्ताहिक डोज़ देने और रोजमर्रा के ढर्रे में खुशियों का ब्रेक देने का वादा करता है।”
प्राइम वीडियो की इंडिया ओरिजिनल्स की हेड अपर्णा पुरोहित कहती हैं , “इस जौनर के उस्ताद, जेडी मजेठिया और आतिश कपाड़िया के साथ यह हमारी पहली पेशकश है, उन्होंने यह एक ऐसा शो बनाया है जिसमे हास्य है, गर्मजोशी है, ठहाके हैं और हमें विश्वास है कि दुनिया भर के दर्शक ढोलकियाज़ से रिलेट करेंगे और उनमे कहीं न कहीं अपने खुद के परिवार की झलक देखेंगे।”
“हमें लगता है, कि कॉमेडी, सबसे प्रभावी तब होती है जब यह रोजमर्रा की घटनाओं और सिचुएशन से आती है, और हैप्पी फैमिली: कंडीशंस अप्लाई में बस यही है। ढोलकियाज़ एक प्यारा लेकिन झक्की परिवार है जो किसी भी संयुक्त परिवार और आम तौर पर उसमे नज़र आने वाली विचित्रताओं को प्रतिबिंबित करता है, ” निर्माता और निर्देशक आतिश कपाड़िया और जेडी मजेठिया ने बताया। “हमारे सारे शोज़ के माध्यम से, हमारा उद्देश्य हमेशा परिवार के विभिन्न पहलुओं को चित्रित करना रहा है।
हैप्पी फैमिली: कंडीशंस अप्लाई के पात्र हम सभी के परिवार के सदस्यों की आदतों और तौर-तरीकों को दर्शाते हैं जिन्हें हम सालों से देखते आ रहे हैं । यही वह बात है जो इस सीरिज़ को इतना रिलेटेबल बनाता है। ज़िंदगी के प्रति हमारे छोटे से विजन को शानदार ढंग से जीवंत करने के लिए इसमें कलाकारों और क्रू मेम्बर्स ने मिलकर काम किया है, और हम प्राइम वीडियो के साथ कोलेबरेट कर के बेहद रोमांचित हैं, जिसके साथ इस शो को अब हम दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचा सकेंगे।
“कॉमेडी शैली के साथ मैंने ज्यादा काम नहीं किया है। हैप्पी फैमिली: कंडीशंस अप्लाई, दरअसल मेरी पहली आउट एंड आउट कॉमेडी है, और इसी बात ने ही मुझे इस सीरीज का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया, ”अभिनेता राज बब्बर कहते हैं। “ सीरीज में वह सब कुछ है जो किसी भी आम परिवार में देखा जा सकता है- ड्रामा, रोमांस, लड़ाई और मेल, हंसी-मज़ाक – ये सभी सीरीज के हास्य को बढ़ाते हैं। आतिश ,जेडी और बाकी सारे असाधारण कलाकारों के साथ काम करना वाकई में बहुत ही खुशी और सम्मान की बात है, इनमे से प्रत्येक ने अपने पात्र के साथ पूरा न्याय किया है। मुझे इस बात को देखने का बेताबी से इंतज़ार है कि दुनिया भर के दर्शक मेरे नए अवतार पर कैसे रिएक्ट होंगे, और उम्मीद करता हूँ कि उन्हें ढोलकिया परिवार से मिलकर उतना ही आनंद आएगा जितना मुझे ढोलकिया परिवार का हिस्सा बनने में आया है!”
“एक ऐसे किरदार को निभाने में निश्चित ही मज़ा आता है, जो खुलेआम स्वार्थी है। हेमलता ढोलकिया एक ऐसा किरदार है जो अपने दिल की बात को बताने में ज़रा भी संकोच नहीं करती, लेकिन वह हाजिरजवाब भी है। वह अनजाने में ही हास्य पैदा करती है, कठोरता की हद तक ईमानदार है, लेकिन साथ ही अपने परिवार का जमकर बचाव भी करती है, “अभिनेता रत्ना पाठक शाह कहती हैं। “आतिश और जेडी के साथ काम करना हमेशा खुशी की बात रही है, वे एक बार फिर इस सीरीज में अपनी ख़ास शैली और बेहद प्रतिभाशाली कलाकारों को लेकर आये हैं। मुझे इस सीरीज का हिस्सा बनने पर गर्व है और इसके लिए दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार है।“
हैप्पी फैमिली: कंडीशंस अप्लाई आतिश कपाड़िया द्वारा लिखित, इसमें स्वाति दास, अतुल कुमार, करियुकी मार्गरेट वंजिकु, परेश गनात्रा, प्रणोति प्रधान, समर वर्मन्नी और नेहा जुल्का प्रमुख भूमिकाओं में हैं।


