- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंदौर में लॉन्च हुआ डी बीयर्स फॉरएवरमार्क का दूसरा एक्सक्लूसिव स्टोर
कल्पतरु ग्रैंड्यूर में ब्रांड के पहले स्टोर की अपार सफलता को देखते हुए अगले स्टोर की शुरुआत फीनिक्स सिटाडेल मॉल में की गई है
इंदौर, अप्रैल 2023: पहले स्टोर की अपार सफलता और प्रशंसकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए डी बीयर्स फॉरएवरमार्क ने इंदौर में अपने दूसरे एक्सक्लूसिव स्टोर की शुरुआत की है। नेचरल डायमंड्स और कंटेम्पररी ज्वेलरी की बढ़ती माँग और प्रशंसकों की सराहना का ही परिणाम है कि सफलता के क्षेत्र में इस स्टोर ने पूरे शहर में अपनी अलग पहचान बनाई है।
इस नए स्टोर की शुरुआत शहर के प्रसिद्ध फीनिक्स सिटाडेल मॉल में की गई है, जिसमें ब्रांड के सबसे आइकॉनिक और सबसे अधिक माँग वाले ज्वेलरी कलेक्शन की पेशकश की जाएगी। इसके अतिरिक्त, डिस्प्ले पर क्लासिक फॉरएवरमार्क अवंति और आइकन कलेक्शंस के साथ ही साथ सर्कल ऑफ ट्रस्ट डायमंड बैंगल्स का शानदार कलेक्शन आकर्षण का मुख्य केंद्र होगा। इस स्टोर पर, हर तरह के ग्राहकों की पसंद और स्टाइल के अनुरूप कलेक्शन देखने को मिलेगा। विशेष बात यह है कि इस स्टोर में एक ही छत के नीचे सभी आकारों में शानदार डायमंड सॉलिटेयर ज्वेलरी का सबसे बड़ा और दुर्लभ कलेक्शन भी उपलब्ध होगा।
इन कलेक्शंस में शामिल प्रत्येक डी बीयर्स फॉरएवरमार्क डायमंड को अत्यंत सावधानी के साथ चुना गया है और यह एक यूनिक इंस्क्रिप्शन नंबर के साथ आता है, जो आपको सबसे सुंदर, दुर्लभ, प्राकृतिक और जिम्मेदारी के साथ तैयार किए गए डायमंड्स प्राप्त करने की ग्यारंटी प्रदान करता है।
अमित प्रतिहारी, वाइस प्रेसिडेंट, डी बीयर्स फॉरएवरमार्क, ने कहा, “हम इंदौर शहर में अपने दूसरे एक्सक्लूसिव स्टोर के शानदार उद्घाटन की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं और इंदौर में अपने ग्राहकों के प्रति विशेष आभार व्यक्त करना चाहते हैं, जिन्होंने इसे संभव बनाया है। यह नया स्टोर मन मोहने वाले टाइमलेस और मॉडर्न कलेक्शन को शामिल करेगा, जिसके लिए वास्तव में डी बीयर्स फॉरएवरमार्क को जाना जाता है। इस स्टोर में डिस्प्ले किया गया हमारा प्रत्येक डायमंड, शानदार, प्राकृतिक और दुर्लभ है, जिसे बेहद जिम्मेदारी से तैयार किया गया है।”
स्टोर को जो बात सबसे खास बनाती है, वह है डायमंड डिस्कवरी वॉल, जो ग्राहकों को डी बीयर्स फॉरएवरमार्क की हीरे की उत्पत्ति से लेकर सकारात्मक प्रभाव तक के सफर से रूबरू कराती है, जिसे डी बीयर्स फॉरएवरमार्क के डायमंड्स ने पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता के तहत बनाए रखा है।
फ्रेंचाइज़ी पार्टनर, विकास कटारिया ने कहा, “इंदौर शहर में इस दूसरे स्टोर के माध्यम से डी बीयर्स फॉरएवरमार्क के साथ अपनी सुदृढ़ साझेदारी स्थापित करना हमारे लिए गर्व का विषय है। डी बीयर्स फॉरएवरमार्क की टाइमलेस डिज़ाइन्स और हाई-क्वालिटी डायमंड्स न सिर्फ आकर्षक हैं, बल्कि अद्भुत भी हैं, और हमें विश्वास है कि इस स्टोर का कलेक्शन ग्राहकों को इससे जोड़े रखेगा। डी बीयर्स फॉरएवरमार्क हमेशा से ही जिम्मेदार सोर्सिंग के लिए प्रतिबद्ध है।
डायमंड क्षेत्र में विशेषज्ञता और प्रत्येक डायमंड की असाधारण गुणवत्ता, ब्रांड की 135 से अधिक वर्षों की विरासत का प्रतीक है। हमें अपने ग्राहकों से डी बीयर्स फॉरएवरमार्क डायमंड्स के लिए खूब सराहना मिली है, जिसने हमें शहर में दूसरे स्टोर की शुरुआत करने के लिए प्रेरित किया है। पहले स्टोर में सॉलिटेयर रिंग की भारी माँग को देखते हुए, हमने सगाई और सालगिरह के लिए विशेष रूप से रिंग्स की अपनी खूबसूरत रेंज और कलेक्शन में वृद्धि की है। हम इंदौर शहर में लगातार ग्राहकों की पसंद के अनुरूप उत्कृष्ट डायमंड ज्वेलरी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
डी बीयर्स फॉरएवरमार्क की डायमंड ज्वेलरी का यह शानदार कलेक्शन यूजी 64, फीनिक्स सिटाडेल, एमआर 10 रोड, जंक्शन, इंदौर, मध्य प्रदेश 452016 में उपलब्ध है।


