- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
टेलीविज़न की लोकप्रिय अभिनेत्रियां, रूही चतुर्वेदी और अंजुम फकीह ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में अपने डर का सामना करने के लिए तैयार हैं
एड्रेनलिन से भरपूर रोमांचक राइड के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि भारत का पसंदीदा कलर्स का स्टंट-आधारित रियलिटी शो, ‘खतरों के खिलाड़ी’ अपने 13वें सीज़न के साथ शानदार वापसी कर रहा है। और इस बार, यह एक नई थीम और नई चुनौतियों के साथ पहले से कहीं अधिक बड़ा, दमदार और अधिक साहसिक है! यह शो प्रतियोगियों को जीवन का सबसे शानदार अनुभव देने का वादा करता है।
दांतों तले उंगलियां चबाने वाले रोमांच के लिए तैयार हो जाइए, जहां हर उम्र के साहसी प्रतियोगी अपने सबसे बुरे डर का सामना करेंगे। और इस लाइनअप में शामिल हो रही हैं अभिनेत्रियां रूही चतुर्वेदी और अंजुम फकीह, जो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में अपनी ताकत दिखाने और साहस की बुनियादी चुनौती लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। क्या आप जीवन भर के रोमांच को देखने के लिए तैयार हैं?
अंजुम फकीह के निडर पक्ष को देखने का समय आ गया है, जिन्होंने अब तक लोकप्रिय फिक्शन शोज़ से दर्शकों का मनोरंजन किया है। पहली बार किसी रियलिटी शो का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित अंजुम कहती हैं, “’खतरों के खिलाड़ी 13′ की कास्ट में शामिल होना मेरे लिए शानदार अनुभव रहा है, और मैं अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलने और पहली बार रिअलिटी टेलीविज़न की दुनिया में कदम रखने को लेकर रोमांचित हूं।
एक कलाकार के रूप में, मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए हमेशा हद से गुज़रने की कोशिश की है, और अब, मैं अपनी शारीरिक और मानसिक क्षमताओं को जांचने के लिए उत्साहित हूं। इस शो में दी जाने वाली चुनौतियां बहुत बड़ी हैं, और मैं जानती हूं कि यह आसान नहीं होगा, लेकिन मुझे एक सक्षम प्रतियोगी के रूप में अपनी ताकत पर भरोसा है, और मैं जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी। मैं अपने डर का सामना करने के साथ ही आगे बढ़ने व अपने साथी प्रतियोगियों से सीखने के इस शानदार अवसर का पूरा लाभ उठाने के लिए तैयार हूं।”
भारतीय टेलीविज़न उद्योग में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध, रूही चतुर्वेदी ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में अपनी सीमाओं को पार करने और अपने डर पर जीत हासिल करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अपने साहसी पक्ष को प्रदर्शित करने का मौका मिलने पर, उन्होंने कहा, “मैं हमेशा से साहसिक खेलों की प्रशंसक रही हूं, लेकिन अपने डर के कारण मैं कभी भी इन खेलों में हाथ नहीं आजमा सकी। जब मुझे ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ का हिस्सा बनने का मौका मिला, तो मैं जानती थी कि मैं यह मौका जाने नहीं दूंगी। इस शो की चुनौतियां तनाव देने वाली और एड्रेनलिन बढ़ाने वाली मानी जाती हैं, और मैं सीधे इनका सामना करने के लिए उत्साहित हूं। यह लाइफटाइम का सफर होने वाला है, और मैं इसे अपना सब कुछ देने वाली हूं। काम कितना भी मुश्किल क्यों न हो, मैं इसे अपने और दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।”


