- Tamannaah Embraces the Spirit of Chhath Puja in The Vvaan’s Powerful ‘Chhathi Maiya’ Song Teaser
- Triptii Dimri: Balancing the Fine Art of Glamour & Exceptional Talent to Be Loved Across Generations
- द पार्क इंदौर के जनरल मैनेजर बने अमित भाटिया
- मेदांता इंदौर में लॉन्च हुआ AI-संचालित डेंटल स्क्रीनिंग रोबोट ‘स्कैनओ एअर’
- प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान मिला
होंडा की आगामी नई एसयूवी का नाम होगा ‘होंडा एलीवेट’(“Honda Elevate”)
नई दिल्ली, 3 मई 2023: भारत में प्रीमियम कारें बनाने वाली अग्रणी कंपनी होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने आज बताया है कि इसकी आगामी नई एसयूवी का नाम ‘होंडा एलीवेट’(“Honda Elevate”) होगा। नई एलीवेट को एक ग्लोबल मॉडल के रूप में विकसित किया गया है और यह होंडा की बिलकुल नई मिड-साइज़ एसयूवी है, जिसका वर्ल्ड प्रीमियर भारत में अगले महीने होगा।
ऑल-न्यू एलीवेट जिन्दगी में अच्छी चीजों के लिये बेहतरीन पसंद को आकर्षित करने वाली परफेक्ट अर्बन एसयूवी पेश करने की होंडा की कोशिश दिखाती है। यह सफलता हासिल करने और अगले मुकाम तक पहुंचने की चाहत रखने की महत्वाकांक्षा का प्रतीक है।
होंडा एलीवेट को होंडा के लाइन-अप में एक नये ग्लोबल मॉडल के तौर पर विकसित किया गया है, ताकि दुनियाभर में एसयूवी की मजबूत मांग को पूरा किया जा सके। नये मॉडल में लोगों की जीवनशैली से जुड़ी जरूरतों और होंडा की नई एसयूवी से उनकी उम्मीदों को शामिल किया गया है। भारत होंडा एलीवेट को लॉन्च करने वाला पहला बाजार होगा।


