- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सेंट्रल इंडिया का सबसे बड़ा रियल एस्टेट कॉन्क्लेव, ‘रिइमेजिन’ इंदौर में
• रिइमेजिन कॉन्क्लेव का आयोजन शनिवार, 6 मई, 2023 को ब्रिलियंट कन्वेंशन, इंदौर में किया जाएगा
• भारतवर्ष से 1500 से अधिक रियल्टी एक्सपर्ट्स के शामिल होने की उम्मीद
• रियल्टर्स, डेवलपर्स, इंटीरियर्स के साथ ही जाने-माने मोटिवेशनल स्पीकर्स भी होंगे शामिल
इंदौर, 4 मई, 2023: एसोसिएशन ऑफ इंदौर रियल्टी एक्सपर्ट्स (एआईआर), सेंट्रल इंडिया के सबसे बड़े और पहले रियल एस्टेट कॉन्क्लेव का आयोजन करने जा रहा है। ‘रिइमेजिन’ नाम के इस कॉन्क्लेव का आयोजन शनिवार, 6 मई, 2023 को ब्रिलियंट कन्वेंशन, इंदौर में किया जाएगा, जिसमें मध्य भारत सहित पूरे भारत के रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स शिरकत करेंगे। एसोसिएशन द्वारा आयोजित किए जा रहे इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य रियल्टर्स को सही मार्गदर्शन प्रदान करना, रियल एस्टेट कंसल्टेंसी व्यवसाय को बदलते चलन के साथ नए आयाम प्रदान करना और ग्राहकों, बिडर्स व सहयोगियों के बीच अधिक पारदर्शिता लाना है। रियल्टर्स, डेवलपर्स, इंटीरियर्स के साथ ही तीन प्रमुख मोटिवेशनल स्पीकर्स भी इस कॉन्क्लेव की शोभा बढ़ाएँगे। बतौर स्पीकर्स, अहमदाबाद के स्वामी नारायण मंदिर के ज्ञानवत्सल जी महाराज, चेन्नई के अन्ना दुरई और जाने-माने मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा शामिल होंगे।
कॉन्क्लेव का आयोजन इंदौर में करने के बारे में बोलते हुए, गजेंद्र सिंह नारंग, प्रेसिडेंट, हितेश जैन कन्वेंशन चेयरमैन, हितेश ठाकुर चेयरमैन, मितेश शाह वाईस चेयरमैन, पल्लव विजयवर्गीय वाईस प्रेसिडेंट, शुभम् अग्रवाल सचिव, रितेश ठाकुर उप सचिव, विनोद वर्मा कोषाध्क्षय, विवेक गौड़, रूपा बिस्वास, संजय जैन बोर्ड मेम्बर एसोसिएशन ऑफ इंदौर रियल्टी एक्सपर्ट्स, कहते हैं, “सेंट्रल इंडिया के सबसे बड़े और पहले रियल एस्टेट कॉन्क्लेव को मध्य प्रदेश की औद्योगिक नगरी, इंदौर में आयोजित करने का सबसे बड़ा कारण यह है कि इस शहर में लगभग हर क्षेत्र में अपार सम्भावनाएँ हैं। रियल एस्टेट में लोगों की रूचि बढ़-चढ़कर नज़र आती है, लेकिन जानकारी का अभाव इसमें विराम लगा देता है। इस कॉन्क्लेव के माध्यम से हमारा लक्ष्य इस अंतर को खत्म करना है।”

वे आगे कहते हैं, “चूँकि यह मध्य भारत का पहला कॉन्क्लेव है, ऐसे में रियल एस्टेट को लेकर रियल्टर्स की उम्मीदें और भी अधिक बढ़ गई हैं। रियल एस्टेट इंडस्ट्री में वर्तमान समय में क्या चल रहा है, किस तरह के बदलाव आगे देखने को मिलेंगे और यह भविष्य में इसके कितना आगे जाने की सम्भावनाएँ हैं, इसके बारे में हम रियल्टर्स को जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा प्रयास यही रहेगा कि इवेंट में उपस्थित होने वाले तमाम रियल्टर्स रियल एस्टेट क्षेत्र की भरपूर जानकारी प्राप्त के साथ संतुष्ट होकर वापस जाएँ और भविष्य में इस क्षेत्र के लिए नए आयाम रचें। हम रियल्टर्स को आश्वस्त करते हैं कि हमारे द्वारा भविष्य में भी इस तरह के आयोजन किए जाते रहेंगे।”
अंकेश गोयल एनआरसी ग्रुप मैन स्पान्सर एवं विपुल अग्रवाल पावर्ड बाय स्पान्सर के माध्यम से इस इवेंट को सपोर्ट कर रहे है साथ ही इंदौर के काफ़ी नामी डेवलपर्स ने इस इवेंट को सपोर्ट किया हैं !
इस कॉन्क्लेव में 1500 से अधिक रियल्टी एक्सपर्ट्स के शामिल होने की उम्मीद है। इवेंट में रियल एस्टेट से संबंधित 3 पैनल डिस्कशन्स किए जाएँगे, जिसमें रेसिडेंशियल, कमर्शियल, सेंट्रल इंडिया और डिजिटल इंडिया से संबंधित विभिन्न स्पीकर्स शामिल होंगे, जो संबंधित विषयों पर अपनी बात रखने के साथ ही अपना नॉलेज शेयर करेंगे। इसके अतिरिक्त, बतौर प्रेज़ेंटेशन सभी स्पॉन्सर्स के स्टॉल्स लगाए जाएँगे, जिसकी सहायता से कॉन्क्लेव में शामिल होने वाले विज़िटर्स को डेवलपर्स से संबंधित प्रोजेक्ट्स की भरपूर जानकारी भी मिल सकेगी।


