- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
टाइम्सप्रो, ओएम लॉजिस्टिक्स ने लॉजिस्टिक्स प्लानिंग एंड मैनेजमेंट में सर्टिफिकेट के लिए प्रोग्राम शुरू करने हेतु साझेदारी की
इस प्रोग्राम के लिए नामांकन करवाने वाले चुने हुए अभ्यार्थियों को ओम लॉजिस्टिक्स लिमिटेड में एक निश्चित नौकरी के अवसर के लिए पूर्व-सशर्त प्रस्ताव पत्र प्रदान किया जायेगा।
नई दिल्ली: टाइम्सप्रो एवं ओम लॉजिस्टिक्स ने वेयरहाउस मैनेजमेंट में भविष्य बनाने और अपनी आपूर्ति श्रृंखला की दक्षताओं को सशक्त बनाने के लिए शिक्षार्थियों को नए ज़माने के कौशल से युक्त करने हेतु सर्टिफिकेट इन लॉजिस्टिक्स प्लानिंग एंड मैनेजमेंट (Certificate in Logistics Planning & Management) शुरू करने के लिए साझेदारी की है।
ओम लॉजिस्टिक्स उपस्कर उद्योग में संपूर्ण सेवायें प्रदान करने वाली कंपनी है और उपस्कर की सभी आवश्यकताओं के लिए एक ही स्थान पर समाधान प्रदान करती है। यह अत्यंत चुनौतीपूर्ण उपस्कर और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन की आवश्यकताओं के लिए व्यवहार्य, किफ़ायती टेक्नोलॉजी-सक्षम समाधान प्रदान करती है। यह 45-दिवसीय सर्टिफिकेट इन लॉजिस्टिक्स प्लानिंग एंड मैनेजमेंट में ओम लॉजिस्टिक्स में नौकरी पाने के अवसर के लिए पूर्व-सशर्त ऑफर लेटर प्राप्त करने वाले अभ्यार्थियों का चयन किया जायेगा, जिसमें शुरुआती वेतन रु. 2.4 लाख होगा, जिसमें रहने का स्थान और एक महीने का ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण शामिल है।
टाइम्सप्रो एवं ओम लॉजिस्टिक्स से संयुक्त प्रमाणन (Joint Certification from TimesPro and OM Logistics) स्नातकों के लिए वेयरहाउस मैनेजमेंट में भविष्य बनाने के अवसरों की तलाश करने का मार्ग प्रशस्त करेगा। ओम लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के साथ रखे गए प्रतिभागियों को क्रेडिट कंट्रोल एक्ज़ीक्यूटिव, एम.आई.एस. एक्ज़ीक्यूटिव, सप्लाई चेन एनालिस्ट, प्रोक्योरमेंट स्पेशलिस्ट, ऑपरेशंस एक्ज़ीक्यूटिव – सप्लाई चेन और मार्केटिंग एक्ज़ीक्यूटिव जैसे पद प्रदान किए जायेंगे।
टाइम्सप्रो (TimesPro) के चीफ ग्रोथ एंड पार्टनरशिप ऑफिसर, परीक्षित मार्कंडेय ने इस घोषणा के बारे में बताते हुए कहा, “सर्टिफिकेट इन लॉजिस्टिक्स प्लानिंग एंड मैनेजमेंट ओम लॉजिस्टिक्स को कुशल कर्मचारियों के साथ-साथ कुशल और निर्बाध सेवायें प्रदान करेगा, जो सतत विकास की ओर ले जायेगा। टाइम्सप्रो को अपने ग्राहकों को अनुकूलित समाधान प्रदान करने और अपने कर्मचारियों को सशक्त बनाने के लिए नए युग की दक्षतायें प्रदान करने में प्रसन्नता हो रही है।”
हिमांशु अग्रवाल, नेशनल हेड एच.आर., ओम लॉजिस्टिक्स ने कहा, “टाइम्सप्रो-ओएम लॉजिस्टिक्स सर्टिफिकेट प्रोग्राम हमारे संस्थान को कुशल कर्मचारी प्रदान करेगा जो हमें अपने परिचालनों का विस्तार करने और अपने कर्मचारियों को सशक्त बनाने में सक्षम बनायेगा। यह आपूर्तिकर्ताओं और ग्राहकों के साथ हमारे संबंधों को सशक्त करते हुए हमें कम लागत पर बेहतरीन सेवायें प्रदान करने में भी मदद करेगा। यह हमारी उत्पादकता को बढ़ायेगा, लागत कम रखेगा और समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण हिस्से को पूरा करेगा।”
इस प्रोग्राम में भाग लेने वाले शिक्षार्थियों को लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन मैनेजमेंट, ट्रांसपोर्ट ऑपरेशंस मैनेजमेंट, वेयरहाउसिंग, सेफ्टी लेवल इंटरप्रिटेशन एंड वेस्ट मैनेजमेंट, बिहेवियरल ट्रेनिंग आदि जैसे विषयों से परिचित कराया जायेगा। लॉजिस्टिक्स प्लानिंग एंड मैनेजमेंट में सर्टिफिकेट टाइम्सप्रो की अत्याधुनिक इंटरएक्टिव लर्निंग (आई.एल.) प्लैटफॉर्म के माध्यम से आयोजित किया जायेगा और डायरेक्ट-टू-डिवाइस (डी2डी) मोड में प्रदान किया जायेया।


