- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एमजी मोटर इंडिया ने लॉन्च की कोमेट ईवी; तीन वेरिएन्ट्स- पेस, प्ले और प्लश में स्मार्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल
पहली 5000 बुकिंग्स केलिए कीमत की गारंटी, मात्र रु 519 प्रति माह की किफ़ायती लागत पर चलती है
गुरूग्राम, मई, 2023: ब्रिटिश ऑटोमोबाइल ब्राण्ड एमजी मोटर इंडिया ने 99 सालों की धरोहर के साथ हाल ही में अनावरण की गई स्मार्ट इलेक्ट्रिक कार एमजी कोमेट ईवी के तीन वेरिएन्ट- पेस, प्ले और प्लश लॉन्च किए हैं। स्मार्ट इलेक्ट्रिक कार एमजी कोमेट ईवी- भारत में अरबन मोबिलिटी के नए दौर की शुरूआत करेगी। जीएसईवी प्योर इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर आधारित कोमेट स्लीक और रूमी डिज़ाइन के साथ आती है जो शहर में परिवहन का सहज एवं तनाव मुक्त अनुभव प्रदान करती है। कोमेट ईवी एमजी मोटर इंडिया का दूसरा इलेक्ट्रिक वाहन है जो स्टाइल, टेक्नोलॉजी और स्थायित्व का बेहतरीन संयोजन है, साथ ही अपने बेजोड़ सुरक्षा फीचर्स के साथ ड्राइव को पूरी तरह से सुरक्षित बनाता है।
यह वेरिएन्ट शानदार स्टाइल के साथ आता है और उपभोक्ता ऐड-ऑन्स, एक्सेसरीज़ एवं फंकी बॉडी रैप्स और कूल स्टिकर्स की व्यापक रेंज के साथ इसे अपना पर्सनल स्टेटमेन्ट बना सकते हैं। कोमेट ईवी का पेस वेरिएन्ट रु 7.98 लाख की शुरूआती कीमत पर उपलब्ध है। वहीं प्ले और प्लश वेरिएन्ट क्रमशः रु 9.28 लाख और रु 9.98 लाख (एक्स-शोरूम) कीमत पर उपलब्ध हैं। यह ऑफर पहली 5000 बुकिंग्स के लिए सीमित है।
लॉन्च पर बात करते हुए श्री गौरव गुप्ता, डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर, एमजी मोटर इंडिया ने कहा, ‘‘कोमेट एक वाहन से कहीं बढ़कर है- यह शहर के भारी टै्रफिक के बीच परिवहन का सुरक्षित एवं आरामदायक समाधान है। इसके तीन वेरिएन्ट्स उपभोक्ताओं को मन की शांति देते हैं। यह कस्टमाइज़िंग के कई विकल्पों के साथ आती है जिनके साथ आप कोमेट ईवी को अपना खुद का स्टाइल स्टेटमेन्ट बना सकते हैं, तो यह पहियों पर दौड़ने वाला आपका अपना गैजेट होगा।’
ईवी खरीदने का स्मार्ट पैकेजः
कोमेट ईवी स्पेशल एमजी ई-शील्ड के साथ आती है, यह सोच समझ कर डिज़ाइन किया गया पैकेज है जिसमें मरम्मत और सर्विस की लागत भी कवर की जाती है। स्पेशल 3-3-3-8 पैकेज में शामिल हैः
o 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी
o 3 सालों के लिए रोड साईड असिस्टेन्स
o 3 फ्री लेबर सर्विसेज़- पहली 3 शेड्यूल्ड सर्विसेज़
o आईपी67 रेटिंग और प्रिज़्मेटिक सैल्स के साथ 17.3 kWh लिथियम-आयन बैटरी, जो 8 साल या 1 लाख 20 हज़ार किलोमीटर की वारंटी के साथ आती है। ’
इसके अलावा एमजी कोमेट ईवी के मालिक सोच समझ कर डिज़ाइन किए गए 80 एक्सटेंटेड वारंटी एवं सर्विस पैकेजेज़ में से अपनी पसंद का पैकेज चुन सकते हैं, जिनकी कीमत मत्र रु 5000 से शुरू होती है।
अश्योर्ड बाय बैक प्रोग्रामः
एमजी अपने उपभोक्ताओं के लिए वैकल्पिक बाय-बैक प्रोग्राम भी पेश करती है, जिसके साथ उपभोक्ता आसानी से अपने मौजूदा वाहन को अगले एमजी में अपग्रेड कर सकते हैं।
इस पैकेज को खरीदने वाले उपभोक्ताओं को 3 साल खत्म होने पर ओरिजिनल एक्स-शोरूम कीमत का अश्योर्ड 60 फीसदी बायबैक मिलता है।
स्मार्ट सर्विस असिस्टेन्सः
कोमेट ईवी का हर वेरिएन्ट सर्विस के आसान विकल्पों के साथ आता है। इनमें शामिल हैं- माय एमजी ऐप के माध्यम से डीआईवाय, सर्विस ऑन कॉल (रिमोट असिस्टेन्स), सर्विस एट होम और जब भी कार को वर्कशॉप ले जाने की ज़रूरत हो तब पिकअप/ ड्रॉप सर्विस।
स्मार्ट कलर केविकल्पः एमजी कोमेट ईवी 5 कलर्स में उपलब्ध होगी- ड्यूल टोन (एप्पल, ग्रीन स्टारी ब्लैक और कैंडी व्हाईट, स्टारी ब्लैक), एप्पल ग्रीन, कैंडी व्हाईट, ऑरोरा सिल्वर और स्टारी ब्लैक।
स्मार्ट डिज़ाइन
एमजी कोमेट ईवी का डिज़ाइन फ्यूचर-टेक वर्ल्ड की अभिव्यक्ति करता है। BICO बिग इनसाईड, कॉम्पैक्ट आउटसाईड की अवधारणा पर आधारित कोमेट ईवी आरामदायक एवं स्पेशियस है, बेहतर लैगरूम और हैडरूम देती है।
एमजी कोमेट ईवी आरामदायक और रूमी केबिन, 4-सीटर कॉन्फीगरेशन, पिछली सीट पर 50-50 की सैटिंग के साथ आती है। आधुनिक स्टाइल का केबिन स्पेस अपनी स्मार्ट टेक्नोलॉजी और कई फंक्शन्स के साथ इस आधुनिक ईवी को आरामदायक बनाता है।
स्मार्ट इलेक्ट्रिक पैकेज
कोमेट ईवी एक बार चार्ज करने पर 230 किलोमीटर की सर्टिफाईड बैटरी रेंज देती है। इसे ड्राइव करना, हैण्डल करना, पार्क करना, चार्ज करना बहुत आसान है। साथ ही यह आपके बजट पर भारी नहीं पड़ने वाली है और पर्यावरण के अनुकूल भी है।
स्मार्ट टेक
इंटेलीजेन्ट टेक डैशबोर्ड सेक्शन की बात करें तो एमजी कोमेट ईवी एक खास अहसास देती है। आई-स्मार्ट में 55 से अधिक कनेक्टेड कार फीचर्स और 100 से अधिक वॉइस कमांड्स हैं। यह फ्लोटिंग ट्विन डिस्प्ले वाईडस्क्रीन और 10.25 इंच की हैड युनिट और 10.25 इंच के डिजिटल क्लस्टर के साथ आती है। एमजी कोमेट ईवी का एक और आकर्षक फीचर है इसकी स्टाइलिश स्मार्ट की।
कोमेट ईवी का पेस वेरिएन्ट रु 7.98 लाख की शुरूआती कीमत पर उपलब्ध है। वहीं प्ले और प्लश वेरिएन्ट क्रमशः रु 9.28 लाख और रु 9.98 लाख (एक्स-शोरूम) कीमत पर उपलब्ध हैं। यह ऑफर पहली 5000 बुकिंग्स के लिए सीमित है। शहरी युवा उपभोक्ताओं के लिए बचत बहुत अधिक मायने रखती है। कोमेट ईवी की लागत मात्र रु 519 प्रति 1000 किलोमीटर आती है।’
’ये आंकड़े विभिन्न पावर टैरिफ के अनुसार अलग हो सकते हैं।
स्मार्ट सुरक्षा
कोमेट ईवी प्रिज़्मेटिक सैलस से युक्त 17.3 kWh की लिथियम-आयन बैटरी के साथ आती है जो 39 से अधिक बैटरी प्लस कार सेफ्टी टेस्ट से होकर गुज़री हैं। यह आईपी 67 रेटेड है तथा पानी और धूल के लिए रेज़िस्टेन्ट है। ये सभी फीचर्स हर परिस्थिति में अधिकतम सुरक्षा को सुनिश्चित करते हैं। उच्च क्षमता की बॉडी 17 हॉट स्टैम्पिंग पैनल्स के साथ आती है, जो एमजी कोमेट ईवी को मजबूत और सुरक्षित बनाते हैं। स्मार्ट ईवी अपने सेगमेन्ट में अग्रणी एक्टिव-पैसिव सुरक्षा फीचर्स के साथ आती है जैसे ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस़ईबीडी, फ्रंट और रियर 3 pt. सीट बेल्ट, रियर पार्किंग कैमरा और सेंसर, टीपीएमएस (इनडायरेक्ट) और आईसोफिक्स चाइल्ड सीट।
स्मार्ट पसंद
इन सब के अलावा एमजी ने कोमेट ईवी का स्पेशल एडीशन- गेमर एडीशन और एलआईटी पैक्स भी लॉन्च किए हैं। ये पैक स्टिकर्स और ग्राफिक्स के 250 से अधिक संयोजन के साथ आते हैं, जो नई पीढ़ी के शहरी राइडरों के व्यक्तित्व के मेल खाते हैं। फिर चाहे वे गेमिंग या टेक प्रेमी हैं, फैशन प्रेमी या जनरेशन ज़ी के उपभोक्ता।
एमजी कोमेट ईवी पर्सनलाईज़ेशन के कई विकल्पों के साथ आती है जैसे 250 से अधिक स्टिकर के विकल्प, ग्राफिक्स आदि जो जनरेशन ज़ी के उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट ईवी को रोमांचक और टेक वाईब देते हैं।


