- बिरला स्टूडियोज़ ने कार्तिक आर्यन स्टारर और कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘लड़ाकू’ की रिलीज़ डेट 18 जून 2027 घोषित की!
- एमआईटी-डब्ल्यूपीयू के 8वें राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन में एआई के युग में सत्य और जवाबदेही का आह्वान
- फ़ारमार्ट ने प्रोजेक्ट एवरग्रेन का मध्य प्रदेश तक विस्तार किया, मृदा परीक्षण और जलवायु-अनुकूल कृषि सलाह के केंद्र में होंगी महिला किसान; सागर और टीकमगढ़ में 1350 से अधिक किसानों को प्रशिक्षित किया गया
- Geeta Basra Shares Her Childhood Dream was to Become an Actress, Takes a Trip Down Memory Lane
- Siddharth Gets Honoured for a Riveting Performance as Squadron Leader Ajay Ahuja in Operation Safed Sagar: It's been a nice dream to play a hero who is really a hero
मध्यप्रदेश में होगी आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना, रंग लाई इंदौर के डॉ. द्विवेदी की कोशिशें

इंदौर। मध्यप्रदेश में जल्द ही आयुष विश्वविद्यालय स्थापित किया जायेगा। आयुष मंत्रालय मध्यप्रदेश संचालनालय ने इस संबंध में पत्र जारी कर आयुष विवि शुरू किए जाने की पुष्टि कर दी है। इस संबंध में 25 मई 2023 को जारी पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश में आयुष विवि प्रारंभ करने की कार्यवाई शुरू की जा चुकी है।
उक्त जानकारी भारत शासन के आयुष मंत्रालय की वैज्ञानिक सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी ने दी। वो लंबे समय से प्रदेश में आयुष विवि शुरू करने की कोशिशें कर रहे हैं। उनका प्रयास है कि यह विवि इंदौर में स्थापित हो क्योंकि प्रदेश के अन्य बड़े शहरों में चिकित्सा और इंजीनियरिंग से जुड़े विश्वविद्यालय पहले से ही स्थापित हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सपनों के शहर और मध्यप्रदेश की व्यावसायिक एवं शैक्षणिक राजधानी, माँ अहिल्या की नगरी इंदौर में ही आयुष विश्वविद्यालय स्थापित किया जाना श्रेयस्कर एवं हितकर होगा।
सांसद, मंत्री और विधायक भी प्रयासरत
डॉ. द्विवेदी ने बताया कि इंदौर में आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना को संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर तथा विधायक महेंद्र हार्डिया द्वारा भी आयुष विभाग (मप्र शासन) को पत्र लिखा जा चुका है। इस संबंध में सांसद शंकर लालवानी भी मुख्यमंत्री से कई बार चर्चा कर चुके हैं। डॉ. द्विवेदी स्वयं भी राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा संबंधित मंत्रालयों के मंत्रियों से इस बारे में लगातार चर्चारत रहे हैं।


