- A Birthday Tribute to Geeta Kapur- 5 Best Moments of Geeta Kapur's incredible journey
- Judges of India’s Best Dancer Season 5 Shower Geeta Kapur with Warm and Heartfelt Birthday Wishes
- तेलंगाना में उद्यमिता विकास को नई गति देने और राज्य में उद्यमिता की मजबूत नींव तैयार करने के लिए ईडीआईआई ने हैदराबाद में नए केंद्र की शुरुआत की
- शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में शुरू होगा मानसून ब्रंच, हर रविवार मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
- Early Detection Can Make Even Lung Cancer Treatable: Experts at Bronchopulmonary World Congress 2026
मध्यप्रदेश में होगी आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना, रंग लाई इंदौर के डॉ. द्विवेदी की कोशिशें

इंदौर। मध्यप्रदेश में जल्द ही आयुष विश्वविद्यालय स्थापित किया जायेगा। आयुष मंत्रालय मध्यप्रदेश संचालनालय ने इस संबंध में पत्र जारी कर आयुष विवि शुरू किए जाने की पुष्टि कर दी है। इस संबंध में 25 मई 2023 को जारी पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश में आयुष विवि प्रारंभ करने की कार्यवाई शुरू की जा चुकी है।
उक्त जानकारी भारत शासन के आयुष मंत्रालय की वैज्ञानिक सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी ने दी। वो लंबे समय से प्रदेश में आयुष विवि शुरू करने की कोशिशें कर रहे हैं। उनका प्रयास है कि यह विवि इंदौर में स्थापित हो क्योंकि प्रदेश के अन्य बड़े शहरों में चिकित्सा और इंजीनियरिंग से जुड़े विश्वविद्यालय पहले से ही स्थापित हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सपनों के शहर और मध्यप्रदेश की व्यावसायिक एवं शैक्षणिक राजधानी, माँ अहिल्या की नगरी इंदौर में ही आयुष विश्वविद्यालय स्थापित किया जाना श्रेयस्कर एवं हितकर होगा।
सांसद, मंत्री और विधायक भी प्रयासरत
डॉ. द्विवेदी ने बताया कि इंदौर में आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना को संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर तथा विधायक महेंद्र हार्डिया द्वारा भी आयुष विभाग (मप्र शासन) को पत्र लिखा जा चुका है। इस संबंध में सांसद शंकर लालवानी भी मुख्यमंत्री से कई बार चर्चा कर चुके हैं। डॉ. द्विवेदी स्वयं भी राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा संबंधित मंत्रालयों के मंत्रियों से इस बारे में लगातार चर्चारत रहे हैं।


