- From Medha Rana to Sara Arjun: The New Generation of Bollywood Stars Making Their Mark
- बिरला स्टूडियोज़ ने कार्तिक आर्यन स्टारर और कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘लड़ाकू’ की रिलीज़ डेट 18 जून 2027 घोषित की!
- एमआईटी-डब्ल्यूपीयू के 8वें राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन में एआई के युग में सत्य और जवाबदेही का आह्वान
- फ़ारमार्ट ने प्रोजेक्ट एवरग्रेन का मध्य प्रदेश तक विस्तार किया, मृदा परीक्षण और जलवायु-अनुकूल कृषि सलाह के केंद्र में होंगी महिला किसान; सागर और टीकमगढ़ में 1350 से अधिक किसानों को प्रशिक्षित किया गया
- Geeta Basra Shares Her Childhood Dream was to Become an Actress, Takes a Trip Down Memory Lane
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की ‘सत्यप्रेम की कथा’ से जारी हुआ पहला गाना ‘नसीब से’
साजिद नाडियाडवाला और नमः पिक्चर्स की ‘सत्यप्रेम की कथा’ के टीज़र के सामने आने के बाद से ही, यह दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा करने में कामयाब रहा है। इसके पहले, निर्माताओं ने फिल्म के पहले गाने ‘नसीब से’ की छोटी झलकी दिखाई थी, जिसने सबको उत्सुकता से भर दिया था। ऐसे में अब ‘नसीब से’ गाना रिलीज़ हो गया है और यह आपके दिलों को छूने के लिए तैयार है।
पायल देव द्वारा कंपोज्ड इस गाने को प्यारी आवाज़ से पायल देव और विशाल मिश्रा ने बहुत खूबसूरती से सजाया है। इस गाने के बोल ए.एम. तुराज ने दिए हैं। गाने के मोहक दृश्य और कानों में घुल जाने वाली मधुर संगीत से यह गाना बहुत प्रभावशाली बन जाता है। इस गाने के जरिए लम्बे समय बाद कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी बेहद खूबसूरत तरीके से अपनी प्यार भरी केमिस्ट्री से सभी का दिल जीतने वाली है, और यह कहना गलत नहीं होगा कि प्यार का मौसम लंबे समय बाद फिर से सिनेमाघरों में वापस लेकर आई है। कश्मीर की सुंदर लोकेशन में शूट किया गया गाने के खूबसूरत सुरों ने दिलों को छू लिया है और दिलों में अपनी जगह बनाने के काबिल है।
बहुत समय बाद ऐसा एक प्यार भरा गाना आया है। यह गाना पूरी तरह से प्यार की कहानी का ख़ूबसूरत जश्न मनाता है और यह साल का सबसे हिट गाना होने की गारंटी देता है।
‘सत्यप्रेम की कथा’ एनजीई और नमः पिक्चर्स के बीच एक बड़ी सहयोग की घोषणा है । दिलचस्प बात यह है कि साजिद नाडियाडवाला, शरीन मंत्री केडिया, किशोर अरोड़ा और निर्देशक समीर विद्वांस ने अपनी फीचर फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। ‘सत्यप्रेम की कथा’ 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।


