- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एमेज़ॉन ग्लोबल सैलिंग में 1.25 लाख से ज्यादा एक्सपोर्टर 2023 में भारत से 8 बिलियन डॉलर के संचयी निर्यात को पार कर जाएंगे
2015 में इस प्रोग्राम के लॉन्च के बाद से इसके द्वारा 266 मिलियन से ज्यादा मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट किया गया।
एमेज़ॉन ग्लोबल सैलिंग में 1,200 से ज्यादा भारतीय एक्सपोर्टर्स ने 2022 में 1 करोड़ रु. से सेल पार की।
महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, और उत्तर प्रदेश इस प्रोग्राम में सर्वाधिक एक्सपोर्टर संख्या वाले राज्यों के
रूप में उभरे।
एमेज़ॉन ने एक्सपोर्ट्स डाईजेस्ट 2023 का अनावरण किया और घोषणा करके बताया कि इसके ईकॉमर्स एक्सपोर्ट्स प्रोग्राम ‘‘एमेज़ॉन ग्लोबल सैलिंग’’ में भारतीय एक्सपोर्टर्स द्वारा संचयी एक्सपोर्ट 2023 में 8 बिलियन डॉलर को पार करने की ओर बढ़ रह है। एमेज़ॉन ग्लोबल सैलिंग को देश में सभी आकार के व्यवसाय तेजी से अपना रहे हैं और 2015 में इसके लॉन्च के बाद इससे 1.25 लाख से ज्यादा एक्सपोर्टर जुड़ चुके हैं। ये एक्सपोर्टर अमेरिका, यूके, यूएई, कैनेडा, मैक्सिको, जर्मनी, इटली, फ्रांस, स्पेन, नीदरलैंड्स, टर्की, ब्राज़ील, जापान, ऑस्ट्रेलिया, और सिंगापुर जैसे देशों के एमेज़ॉन के 18 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय बाजारों के माध्यम से पूरे विश्व के ग्राहकों को ‘मेड इन इंडिया’ उत्पाद बेच रहे हैं।
श्री नारायण तातू राणे, माननीय केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री (एमएसएमई), भारत सरकार ने कहा, ‘‘एमएसएमई सेक्टर हमारी अर्थव्यवस्था में बहुत बड़ा योगदान देता है। यह आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्य को हासिल करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अपनी जीवंत और गतिशील प्रकृति के साथ यह सेक्टर उद्यमिता को बढ़ावा देता है और रोजगार के अवसर उत्पन्न करता है। इस सेक्टर की पूरी क्षमता का विकास करने के लिए हमें निर्माण, उद्यमिता और अंतर्राष्ट्रीय विस्तार को प्रोत्साहित करना होगा। एमेज़ाॅन ग्लोबल सैलिंग जैसे
प्रोग्राम्स की मदद से ई-काॅमर्स एक्सपोर्ट एमएसएमईज़ को पूरे विश्व में अपने प्रोडक्ट्स का प्रदर्शन करने का अतुलनीय अवसर प्रदान करता है। अनुकूल नीतियों व सहयोग से हम अपने माननीय प्रधानमंत्री जी का ग्लोबल एक्सपोर्ट पाॅवरहाउस बनने का सपना पूरा कर सकते हैं।”
‘‘एमएसएमई सेक्टर भारत के जीडीपी के 33 प्रतिशत के बराबर है, और इसमें विस्तार की अपार संभावना है। ई- कॉमर्स एमएसएमई सेक्टर को समर्थ बनाने में मुख्य भूमिका निभाता है, ताकि वो विश्व के बाजारों में अपना विस्तार करते हुए अपना व्यवसाय बढ़ा सकें। मैं भारतीय एमएसएमई सेक्टर के लिए अवसरों का सृजन करने के एमेज़ॉन के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूँ। एमेज़ॉन इन एमएसएमईज़ को अपने स्थानीय उत्पाद पूरे विश्व में बेचने में मदद कर रहा है। भारत में एक्सपोर्ट की क्षमता बढ़ाने के लिए सरकार और उद्योग के बीच
सहयोग बहुत जरूरी है, और 2025 तक 20 बिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट संभव बनाने की एमेज़ॉन की प्रतिबद्धता एमएसएमई को भारत से एक्सपोर्ट बढ़ाने में मदद करने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।’’
एमेज़ॉन इंडिया में डायरेक्टर ग्लोबल ट्रेड, भूपेन वाकंकर ने कहा, ‘‘एमेज़ॉन ग्लोबल सैलिंग भारत में उद्यमियों को लाखों मेड इन इंडिया उत्पाद पूरी दुनिया के ग्राहकों को बेचने में मदद कर रहा है। इस प्रोग्राम में काफी तेजी आ रही है और यह उन हजारों एक्सपोर्टर्स की सफलता का प्रतिनिधित्व करता है, जो इस प्रोग्राम का हिस्सा हैं। हम एक्सपोर्ट बिज़नेस चलाने की समस्याओं को दूर करने पर केंद्रित हैं, और हमने पिछले दो सालों में इस प्रोग्राम द्वारा अमेरिका को एक्सपोर्ट करने वाले उद्यमियों के लिए गो-टू-मार्केट टाईम में 35 प्रतिशत कमी लाई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एफटीपी’23 में ई-कॉमर्स एक्सपोर्ट पर एक समर्पित अध्याय शुरू हो जाने से एक्सपोर्ट में तेजी आएगी और भारत में लाखों छोटे बिज़नेसेज़ के लिए अवसर बढ़ेंगे। हम 2025 तक भारत से 20 बिलियन डॉलर का संचयी ई- कॉमर्स एक्सपोर्ट संभव बनाने के लिए सभी अंशधारकों और लाखों छोटे व्यवसायों एवं स्टार्टअप्स के साथ काम करते रहेंगे।’’
एक्सपोर्ट्स डाईजेस्ट 2023 की सुर्खियाँ
एमेज़ॉन की वार्षिक एक्सपोर्ट डाईजेस्ट का 2023 का संस्करण एमेज़ॉन ग्लोबल सैलिंग प्रोग्राम द्वारा भारत से होने वाले एक्सपोर्ट की सफलता और उसके विस्तार की जानकारी देती है, जिसमें विश्व के बाजारों में भारतीय उत्पादों की बढ़ती मांग और विश्व के बाजार में सैलिंग करने वाले भारतीय एक्सपोर्टर्स की वृद्धि प्रदर्शित हो रही है।
एमेज़ॉन ग्लोबल सैलिंग ने भारत में एमएसएमई और उद्यमियों के लिए एक्सपोर्ट को आसान व ज्यादा सुलभ बनाने के लिए भारी निवेश किए हैं। इस प्रोग्राम में अब 200 से ज्यादा शहरों के एक्सपोर्टर हैं, जिनमें टियर-2 शहर जैसे श्री गंगानगर (राजस्थान), नीमच (मध्य प्रदेश), मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश), तिरुवल्लूर (तमिल नाडु), औ कोल्हापुर (महाराष्ट्र) के एक्सपोर्टर हैं। इस प्रोग्राम में 1,200 से ज्यादा भारतीय एक्सपोर्टर्स ने साल 2022 में 1 करोड़ रु. से ज्यादा सेल दर्ज की।
2022 में कई भारतीय उद्यमी और व्यवसाय जैसे इंडस कॉस्मेस्युटिकल्स प्राईवेट लिमिटेड (ब्यूटी एवं वैलनेस), आदविक फूड्स (कंज़्यूमेबल्स), नेटिव फैब (होम टैक्सटाईल), एसजी एंटरप्राईज़ेस (टॉयज़), हैंडीक्राफ्ट होम (होम डेकोर), और लक्ष्मी ईस्टेट्स आदि विश्व में सफल ब्रांडों के रूप में उभरे, जिससे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों की लोकप्रियता प्रदर्शित होती है।
लीनेन होम के बिज़नेस हेड, नमन जैन ने कहा, ‘‘पूरी दुनिया के ग्राहकों के साथ संलग्न होने और एमेज़ॉन ग्लोबल सैलिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग करने का हमारा निर्णय हमारा एक सामरिक कदम था। हमने साल 2017 में एमेज़ॉन द्वारा अमेरिका को अपना एक्सपोर्ट करना शुरू किया था। ग्राहकों की अच्छी प्रतिक्रिया के कारण हमने अपनी उत्पाद श्रृंखला का विस्तार कर उसमें डुवेट कवर, फिटेड शीट और फ्लैट शीट को शामिल कर लिया। पिछले साल एमेज़ॉन ग्लोबल सैलिंग पर हमारा व्यवसाय दोगुना हो गया और हाल ही के महीनों में हम और ज्यादा मांग दर्ज कर रहे हैं। हमने पिछले साल ईकॉमर्स एक्सपोर्ट के लिए अपनी टीम को 5 लोगों से 20 लोगों तक बढ़ा लिया है।’’
2022 में एमेज़ॉन ग्लोबल सैलिंग पर वृद्धि की सर्वोच्च श्रेणियाँ
टॉयज़ः साल दर साल 50 प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि
किचनः साल दर साल 35 प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि
ब्यूटीः साल दर साल 25 प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि
लगेज़ साल दर साल 20 प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि
फर्नीचरः साल दर साल 20 प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि
एमेज़ॉन ग्लोबल सैलिंग पर भारतीय सैलर्स के लिए सर्वोच्च 10 अंतर्राष्ट्रीय बाजार
अमेरिका, यूनाईटेड किंगडम, कैनेडा, जर्मनी, यूनाईटेड अरब अमीरात, फ्रांस, इटली, स्पेन, मैक्सिको, और सऊदी अरब
अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज कर रहे छोटे शहर
25 भारतीय शहरों से एक्सपोर्टर्स ने 2022 में संचयी रूप से 10 मिलियन डॉलर की सेल को पार किया।
श्री गंगानगर, राजस्थान से एक्सपोर्टर्स ने 2022 में संचयी रूप से 13 मिलियन डॉलर की सेल को पार किया।
हरिद्वार, उत्तराखंड से एक्सपोर्टर्स ने 2022 में संचयी रूप से 23 मिलियन डॉलर की सेल को पार किया।
नीमच, मध्य प्रदेश से एक्सपोर्टर्स ने 2022 में संचयी रूप से 1 मिलियन डॉलर की सेल को पार किया।
कोल्हापुर, महाराष्ट्र से एक्सपोर्टर्स ने 2022 में संचयी रूप से 4 मिलियन डॉलर की सेल को पार किया।
एक्सपोर्ट्स डाईजेस्ट 2023 की सुर्खियाँः एमेज़ॉनग्लोबल सैलिंगपर सर्वोच्च राज्य, शहर, औरउत्पाद
| राज्य | शीर्ष शहर | कुल निर्यातक | सर्वाधिक बिकने वाली उत्पाद श्रेणियां | प्रमुख एक्सपोर्ट बाज़ार |
| दिल्ली | नई दिल्ली | 20,000 | टॉयज़, किचन, ब्यूटी, बुक्स, होम, हैल्थ एवं पर्सनल केयर | यूएस, यूके, कैनेडा, यूएई, जर्मनी |
| गुजरात | सूरत, अहमदाबाद, वड़ोदरा, राजकोट, आनंद | 12,000 | अपरेल ब्यूटी, स्पोर्ट्स, ग्रोसरी, किचन | यूएस, यूके, कैनेडा, यूएई, जर्मनी |
| हरियाणा | गुडगाँव, फरीदाबाद, यमुना नगर, पानीपत, अम्बाला | 7,000 | स्पोर्ट्स, फर्नीचर, टॉयज़, हैल्थ एवं पर्सनल केयर, बिज़नेस, इंडस्ट्रियल एवं साईंटिफिक सप्लाईज़ (BISS) | यूएस, यूके, फ्रांस, जर्मनी, कैनेडा |
| मध्य प्रदेश | इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, देवास, जबलपुर | 5,000 | ग्रोसरी, होम, ब्यूटी, ऑफिस प्रोडक्ट्स, हैल्थ एवं पर्सनल केयर | यूएस, यूके, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, कैनेडा |
| महाराष्ट्र | मुंबई, ठाणे, पुणे, नागपुर, रायगढ़ | 15,000 | टॉयज़ किचन, होम, ज्वेलरी, हैल्थ एवं पर्सनल केयर | यूएस, यूके, कैनेडा, यूएई, जर्मनी |
| पंजाब | लुधियाना, रूपनगर, पटियाला, जालंधर, अमृतसर | 4,000 | शूज़, होम, ब्यूटी, टॉयज़ एवं हैल्थ और पर्सनल केयर | यूएस, यूके, कैनेडा, फ्रांस, जर्मनी |
| राजस्थान | जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, अजमेर, कोटा | 17,000 | लगेज़, पर्सनल केयर, शूज़, अपरेल, होम | यूएस, यूके, कैनेडा, फ्रांस, जर्मनी |
| तमिलनाडु | चेन्नई, कोयंबटूर, कांचीपुरम, तिरुवल्लुर, करूर | 5,000 | अपरेल, ऑटोमोटिव, होम, किचन, हैल्थ एवं पर्सनल केयर | यूएस, यूके, कैनेडा, जर्मनी, मैक्सिको |
| उत्तर प्रदेश | गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, मेरठ, कानपुर, मुरादाबाद | 12,000 | होम, अपरेल, किचन, ज्वेलरी, हैल्थ एवं पर्सनल केयर | यूएस, यूके, कैनेडा, जर्मनी |
| पश्चिम बंगाल | उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली | 3,000 | फर्नीचर, होम, लगेज़, लैदर गुड्स, होम इंप्रूवमेंट | यूएस, यूके, कैनेडा, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी |


