- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
लव सिन्हा ने अपनी आर्ट कंपनी हाउस ऑफ क्रिएटिविटी के लिए भित्तिचित्र के भव्य उद्घाटन में भाग लिया!
लव सिन्हा जिन्होंने फिल्में जैसे की पल्टन में, आगामी वेबसीरिज गैंगस्टर में अभिनय किया है और जो गदर 2 में भी एक विशेष भूमिका में दिखाई देने वाले है, वह सिर्फ एक अभिनेता तक सीमित नहीं है उससे कहीं अधिक हैं। एक उद्यमी के साथ-साथ वह एक व्यक्ति है जो पटना की राजनीति में सक्रिय रूप से शामिल है, उनका काम मनोरंजन उद्योग के दायरे से परे तक फैला हुआ है। हाल ही में, उन्होंने अपनी आर्ट कंपनी हाउस ऑफ क्रिएटिविटी के लिए कलाकार शब्बू द्वारा चित्रित एक विशाल भित्ति चित्र के उद्घाटन में भाग लिया।
लव और उनके क्यूरेटोरियल सलाहकार अभिनीत खन्ना चाहते थे कि भित्तिचित्र मलाड के स्थानीय पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करे, एवं मुंबई के साथ इसके संबंध और महत्व को प्रदर्शित करे और यह वास्तव में यही करता है।
उद्घाटन के बारे में बात करते हुए, लव ने कहा, “यह भित्ति चित्र सिर्फ कला से कहीं अधिक है। यह मलाड के समुदाय, संस्कृति और इतिहास को प्रदर्शित करता है। यह हम सभी के लिए प्रेरणा है और हमें हमारी समृद्ध विरासत की याद दिलाता है।”
1934 में हिमांशु राय और देविका रानी द्वारा स्थापित अभूतपूर्व बॉम्बे टॉकीज़ स्टूडियो के उद्घाटन स्थल के रूप में, यह क्षेत्र उस समय के सबसे आधुनिक फिल्म स्टूडियो की आर्थिक और सांस्कृतिक ताकत के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल था, जिसमें जर्मनी से लाए हुए सभी तरह के अत्याधुनिक उपकरण थे। हमने इस संस्था की अग्रणी – देविका रानी और उनकी विरासत को श्रद्धांजलि देने के लिए भित्ति-चित्र कलाकार, अखलाक अहमद, जिन्हें कला जगत में शब्बू के नाम से जाना जाता है, उनको नियुक्त किया।
24,000 फीट लंबी भित्तिचित्र बीएमसी मुख्यालय – एक यूनेस्को विरासत भवन, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज, जैसे प्रतिष्ठित स्थलों को, स्थानीय वनस्पति-जीव और निश्चित रूप से मलाड के कोली समुदाय की भावना को प्रदर्शित करता है।


