- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अजीत अरोरा की फिल्म “उनाड़” के प्रीमियर नाइट में बॉलीवुड हस्तियों और निर्देशकों से शानदार रिव्यु मिले
अजीत अरोरा की फिल्म उनाड़ के प्रीमियर नाइट में बोमन ईरानी, फरहाद सामजी, रवि दुबे और अनेक लोगो ने उपस्ति देकर फिल्म की शान बढ़ाई
निर्माता अजीत अरोरा की फिल्म “उनाड़” का बहुप्रतीक्षित प्रीमियर सितारों से भरा हुआ था, जिसमें कई प्रसिद्ध बॉलीवुड हस्तियों और निर्देशकों शामिल हुए थे| यह कार्यक्रम फिल्म का एक भव्य जश्न था, और “उनाड़” के पीछे की पूरी टीम के उल्लेखनीय सिनेमाई अनुभव बनाने के उनके मेहनत और उनके प्रयासों की एक झलक थी जिसके लिए सभी को अत्यधिक सराहना मिली।
प्रीमियर में उपस्थित प्रमुख बॉलीवुड हस्तियों में प्रसिद्ध निर्देशक फरहाद सामजी, आनंद एल राय, अनुभवी अभिनेता बोमन ईरानी, प्रशंसित निर्देशक हबीब फैसल, मुकेश छाबड़ा, प्रतिभाशाली अभिनेता रवि दुबे और टिनसेल शहर की कई अन्य हस्तियां ने अपनी शिरकत दी थी| उन सभी के उपस्थिति ने शाम में चार चाँद लगा दिए और उन सभी ने उनाड़ के कलाकारों के साथ बातचीत की और अपने विचार व्यक्त किये|
प्रीमियर में प्रशंसा पाने पर अजीत अरोरा कहते हैं, “उनाड़ एक ऐसी फिल्म है, जो मेरे दिल के बहुत करीब है। प्रीमियर की रात, मुझे सभी से जो प्रतिक्रियाएं मिलीं, उससे मुझे एहसास हुआ कि मैंने एक ऐसी फिल्म बनाई है, जिसने दर्शकों के दिल को छू लिया है। मैं अपनी फ़िल्म के निर्देशक आदित्य सरपोतदार के डायरेक्शन की दात देता हूँ। फरहाद सामजी, बोमन ईरानी, हबीब फैसल और कई अन्य हस्तियों से मुझे जो सराहना और प्यार मिला, उसके लिए में बहुत खुश हु और आभारी हु। मैं पूरी उम्मीद और कामना करता हूं कि दर्शक उनाड़ को देखकर अपना प्यार बरसायेंगे। उनाड़ JioCinema पर रिलीज़ हो गई है और मुझे उम्मीद है की सभी मिलकर इस फिल्म को एक सफलता बनायेगे|
“उनाड़” की प्रीमियर नाईट न केवल फिल्म का जश्न थी बल्कि अजीत अरोरा और उनकी टीम की कड़ी मेहनत, समर्पण और प्रतिभा का प्रमाण भी था| बॉलीवुड हस्तियों और निर्देशकों की जबरदस्त सराहना केवल इस विश्वास को मजबूत करती है कि “उनाड़” भारतीय फिल्म उद्योग पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालने के लिए तैयार है।
जैसे ही प्रीमियर नाईट ख़तम हुई, सभी के बीच “उनाड़” को लेकर चर्चा बढ़ती जा रही है, जो इस सिनेमाई उत्कृष्ट कृति को देखने के लिए इंतजार कर रहे थे, वह अब इसे JioCinema पर देख सकते ह। उद्योग के दिग्गजों से मिले जबरदस्त समर्थन और प्रतिक्रिया और ढेर सारे प्यार के साथ, फिल्म लोगो के दिलो पर अपनी एक विशेष जगह बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है!


