- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंदौर बेस्ड स्टार्टअप बना दुनिया की सबसे बड़ी होटल रेवेन्यू मैनेजमेंट कंपनी
इंदौर: इंदौर बेस्ड स्टार्टअप रेटवेन्स सर्विसेज दुनिया की सबसे बड़ी होटल रेवेन्यू मैनेजमेंट कंपनी बन गई है। रेटवेन्स ने फरवरी 2022 में शुरुआत की थी और उन्होंने होटल्स को सशक्त करने पर फोकस करते हुए, रेवेन्यू मैनेजमेंट करने के साथ- साथ उन्हें और अधिक क्लाइंट्स दिलाकर उनके बिजनेस को बढ़ाया।
अपनी सर्विस से उन्होंने अपना नाम कमाया और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में अपना रेप्यूटेशन स्थापित किया। रेटवेन्स सर्विसेज की शुरुआत 4 लोगों द्वारा सीट ऑफ लेक उदयपुर में अपने पहले क्लाइंट को क्लोज करने के साथ हुई, जिससे उन्हें अपने बिजनेस को बढ़ावा देने में मदद मिली और फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अभी वे 150 से अधिक होटलों और 3 से ज्यादा देशों में उपस्थिति के साथ 100 से अधिक लोगों की एक टीम हैं।
कंपनी के सीईओ श्री प्रशांत मिश्रा रेवेन्यू मैनेजमेंट से भी बड़े मिशन पर हैं, कंपनी न केवल होटल बिजनेस को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित कर रही है, बल्कि सभी होटल व्यवसायियों, वेंडर्स और होटल एंथुजिएस्ट लोगों को एक साथ लाकर हास्पिटैलिटी कम्युनिटी बनाने और उन्हे एक प्लेटफार्म आर-ओन पर एक साथ लाना चाहते हैं।
इसी के तहत वे 1 अगस्त 2023 को इंदौर में वर्ल्ड लार्जेस्ट होटल रेवेन्यू मैनेजमेंट हेड क्वार्टर खोलने जा रहे हैं। इस इवेंट में ओमान, दुबई और सऊदी अरब और दुनिया भर के हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के स्पेशल गेस्ट शामिल होंगे। इनमें श्री जूलियो कोरेडोर, श्री सुनील गांधी और श्री बृजेश शर्मा आदि शामिल है।
इस अवसर श्री प्रशांत मिश्रा ने कहा कि कैसे रेटवेन्स भारत के टूरिज्म बिजनेस को बढ़ावा देने में मदद कर रहा है, इसके लिए आर-ओन एप्लीकेशन (हॉस्पिटैलिटी कम्युनिटी एप्लीकेशन) लॉन्च कर रहा है और साथ ही इस बात पर फोकस कर रहा है कि कैसे रेटवेन्स हिमाचल को रिवाइव करने में मदद कर सकता है, इसे #Retvens with Himachal नाम दिया गया है।
कंपनी के डायरेक्टर सुश्री लता ममनानी, सुश्री सेजल खियानी और सचिन तिवारी ने इंदौर से शुरू होने वाले रेटवेन्स होटल्स को लॉन्च करने और इस कंपनी को आगे बढ़ाने की प्लानिंग पर भी चर्चा की।


