- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
प्राइम वीडियो, टाइगर बेबी, एक्सेल मीडिया और एंटरटेनमेंट ने मेड इन हेवन के बहुप्रतीक्षित दूसरे सीज़न के एक रोमांचक ट्रेलर को रिलीज़ किया
भारत में दर्शकों के मनोरंजन के लिए सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो ने आज सबसे ज्यादा पसंदीदा अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़ में से एक, मेड इन हेवन के दूसरे सीज़न के ट्रेलर का अनावरण किया है। अंतर्राष्ट्रीय एमी नामांकित शो का दूसरा सीज़न भव्य भारतीय शादियों के सामने परंपरा, आधुनिक आकांक्षाओं और सामाजिक विश्वास प्रणालियों के द्वंद्व को खूबसूरती से दिखाता है।
मेड इन हेवन सीज़न 2 का ट्रेलर हमें इसके मुख्य पात्रों के जीवन के बारे में बताता है, जो सीज़न 1 के एक ऐसे पड़ाव पर थे जब उन्हें एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय लेना था। नई दुल्हनों और नई चुनौतियों के साथ, हमारे पसंदीदा वेडिंग प्लानर अपनी पेशेवर और व्यक्तिगत असफलताओं से निपटते हैं। मेड इन हेवन का दूसरा सीज़न ज्यादा भव्य, रोमांस, ड्रामा और शादियों के साथ-साथ जाने पहचाने, नए चेहरों और एक सम्मोहक कहानी से भरपूर होने का वादा करते है। नए सीज़न के साथ, अंतर्राष्ट्रीय एमी नामांकित सीरीज अपने पात्रों के जीवन में गहराई से उतरेगी, जो विवाह के आयोजन और जश्न मनाने की जटिलताओं से गुजरते हैं, जबकि उनका अपना जीवन अप्रत्याशित तरीकों से सामने आता है।
इसमें मोना सिंह, इश्वाक सिंह और त्रिनेत्रा हलदर के साथ शोभिता धूलिपाला, अर्जुन माथुर, जिम सर्भ, कल्कि कोचलिन, शशांक अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और विजय राज ने अभिनय किया है। यह सीरीज अलंकृता श्रीवास्तव, नीरज घेवान, नित्या मेहरा, रीमा कागती और जोया अख्तर द्वारा निर्देशित, और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और जोया अख्तर और रीमा कागती के टाइगर बेबी द्वारा निर्मित है, 7-एपिसोड सीरीज का प्रीमियर विशेष रूप से भारत और दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में किया जाएगा। मेड इन हेवन सीजन 2 प्राइम मेंबरशिप में नवीनतम शामिल की गई है। भारत में प्राइम सदस्य केवल ₹1499/वर्ष की एकल सदस्यता के साथ बचत, सुविधा और मनोरंजन का पूरा आनंद लेते हैं।
शोभिता धूलिपाला ने बताया, “मेड इन हेवन सीज़न 2 में तारा के रूप में वापस आना अच्छा लगता है। मेरे लिए तारा का सफ़र आकर्षक होने के साथ चुनौतीपूर्ण भी रहा है, क्योंकि वह भव्य शादियों की योजना बनाते हुए आदिल और फ़ैज़ा के साथ अपने निजी जीवन को आगे बढ़ाती है। दूसरे सीज़न की शूटिंग के लिए मैंने बहुत ही अविश्वसनीय समय दिया, और मुझे लगता है कि यह सीज़न हमारे दर्शकों को और भी अधिक पसंद आएगा। पिछले सीज़न से दर्शकों की अपेक्षाओं से मेल खाने और यहां तक कि उससे आगे निकलने का थोड़ा दबाव है, लेकिन मैं इसे लेकर सकारात्मक हूं। मुझे यकीन है कि मेड इन हेवन सीजन 2 दर्शकों को रोमांचित करेगा और मानव अस्तित्व की मुश्किलों के बारे में जरुरी बातचीत को प्रेरित करेगा, जिससे यह एक अविस्मरणीय और विचार करने योग्य अनुभव बन जाएगा।”
अर्जुन माथुर ने अपना उत्साह को साझा करते हुए बताया, “पहले से निभाए गए चरित्र को फिर से करना और उसके साथ नए नोट्स और आयामों को छूना एक दिलचस्प यात्रा रही । मेड इन हेवन में करण का किरदार निभाना एक परिवर्तनकारी अनुभव रहा है। अंतर्राष्ट्रीय एमी नामांकन के साथ पहले सीज़न में मिला प्यार और मान्यता जबरदस्त थी । सीज़न 2 करण को नई ऊंचाइयों पर ले जाता है, क्योंकि वह सामाजिक मुद्दों का सामना करते हुए भव्य शादियों का आयोजन करता है। मैं इस बात को लेकर बहुत उत्सुक हूं कि करण की जारी यात्रा और उसके जीवन में आने वाले अप्रत्याशित मोड़ों पर दर्शक कैसी प्रतिक्रिया देंगे। इसमें करण की परंपराओं को चुनौती देने और भव्य समारोहों के बीच खुशियां तलाशने की भावनात्मक यात्रा को भी दिखाया जाएगा। यह शो शादी की सच्ची घटनाओं को उजागर करता है, न कि सिर्फ बाहर से जिसमें सब कुछ खुशनुमा दिखता है।”
जिम सर्भ ने बताया,”आदिल खन्ना का किरदार निभाना एक शानदार अनुभव रहा, खासकर अलंकृता, नीरज, नित्या, रीमा, जोया के साथ निकोस एंड्रित्साकिस,तनय सातम, डीओपी और अत्यंत प्रतिभाशाली दल, निर्देशन और प्रोडक्शन टीम के साथ काम करने का अवसर प्राप्त हुआ।” यह देखना अविश्वसनीय है कि यह किरदार, जो एक साथ बहुस्तरीय और अस्पष्ट है, भारत और उसके बाहर के दर्शकों के बीच इतनी अच्छी तरह से जुड़ गया है। सीज़न 2 में, आदिल नुकसान, प्यार और वफादारी के साथ जुझेगा और कुछ कठिन विकल्प चुनेगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि आदिल के फैसले उसे कैसे प्रभावित करेंगे और वह इस सीज़न में कैसे आगे बढेगा। ऐसे शो का अभिन्न भाग बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है, जिसे इतनी आलोचनात्मक प्रशंसा मिली है, और मुझे उम्मीद है कि इस नए सीज़न को भी दुनिया भर में उतना ही प्यार और सराहना मिलेगी।”


