- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
स्कोडा ऑटो इंडिया कुशाक और स्लाविया के नए वैरिएंट के साथ उत्सव का शुभारम्भ किया
· कुशाक को ओनिक्स प्लस वैरिएंट में पेश किया गया
· स्लाविया को एम्बिशन प्लस के साथ सँवारा गया
· दोनों कारें आकर्षक कीमत पर विशेष क्रोम पैकेज और अतिरिक्त एक्सेसरीज के साथ आती हैं
· दोनों वैरिएंट के लिए विशेष एक्सचेंज और कॉर्पोरेट ऑफर
· प्लस रेंज सीमित अवधि तक उपलब्ध होंगी
भारत में सबसे सुरक्षित, उच्चतम मूल्यांकन वाली, टक्कर-परीक्षित कारों के निर्माता, स्कोडा ऑटो इंडिया ने कुशाक ओनिक्स प्लस और स्लाविया ऐम्बिशन प्लस के साथ दो नए उत्पादों की घोषणा की है। दोनों वैरिएंट त्योहारी कीमत, आकर्षक नए एक्सचेंज लाभ और विशेष कॉरपोरेट योजनाओं के साथ हैं। ये सभी विशेष सुविधायें सीमित अवधि तक उपलब्ध हैं।
कुशाक ओनिक्स प्लस में बिल्कुल नए R16 Grus अलॉय और एक विंडो क्रोम गार्निश है। फ्रंट ग्रिल रिब्स और पिछले भाग में ट्रंक गार्निश अब क्रोम में तैयार किए गए हैं। ओनिक्स प्लस 1.0 टीएसआई इंजन द्वारा संचालित होगा, जो मैनुअल ट्रांसमिशन से जुड़ा होगा। कुशाक ओनिक्स प्लस की कीमत 11.59* लाख रुपये है और यह केवल कैंडी व्हाइट और कार्बन स्टील रंगों में उपलब्ध होगा।
स्लाविया ऐम्बिशन प्लस को फ्रंट ग्रिल, नीचे के ओर दरवाजे और ट्रंक गार्निश के लिए क्रोम पैकेज से सजाया गया है। कार में इन-बिल्ट डैशकैम होगा और यह सभी मौजूदा रंग के विकल्पों में उपलब्ध हैं। कुशाक ओनिक्स प्लस की तरह ही, स्लाविया ऐम्बिशन प्लस में भी 1.0 टीएसआई इंजन की विशेषता होगी। ग्राहक 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों के बीच चुनाव कर सकते हैं। स्लाविया एम्बिशन प्लस 12.49* लाख रुपये की विशेष त्योहारी कीमत पर उपलब्ध है।
मेड-फॉर-इंडिया, रेडी-फॉर-द-वर्ल्ड एमक्यूबी-एओ-इन प्लेटफॉर्म पर आधारित, कुशाक और स्लाविया कंपनी के भारत 2.0 प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं और अपने सबसे कामयाब वर्ष 2022 में स्कोडा ऑटो इंडिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन कारों ने वयस्कों और बच्चों दोनों के लिए ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (जीएनसीएपी) में पूरा 5-स्टार अर्जित किए हैं।
जीएनसीएपी के नए और अधिक कड़े परीक्षण प्रोटोकॉल के तहत यह उपलब्धि हासिल करने वाला अकेला मेड-इन-इंडिया प्लेटफॉर्म है। कुशाक और स्लाविया के लिए जीएनसीएपी के तहत पूरा 5-स्टार और कोडियाक लग्ज़री 4×4 के लिए यूरो एनसीएपी के तहत समान स्कोर के साथ, स्कोडा ऑटो इंडिया के पास वयस्कों और बच्चों के लिए 5-स्टार रेटिंग वाली क्रैश-टेस्टेड कारों का 100% बेड़ा है।


