- स्मार्ट सिटी प्लानिंग में जंगलों, कृषि भूमि और आर्द्रभूमि (वेटलैंड्स) को बचाना अनिवार्य: प्रसिद्ध वास्तुकार हफीज कॉन्ट्रैक्टर
- Ganesh Utsav 2026: Take Nath Inspiration from Shraddha Kapoor, Urmila Matondkar, Ankita Lokhande, Madhurima Tuli and Shriya Pilgaonkar
- Disha Patani, Sara Ali Khan to Alia Bhatt: Bollywood Divas Display Ways to Ace Traditional Fashion this Ganesh Chaturthi
- Pratibha Ranta Expresses Gratitude as The Revolutionaries Soars, Opens Up About Playing Pratibha Lahiri: There is so much quiet strength in the way women hold their lives together
- इंदौर में 'इंदौर टेक समिट 2026' का सफल आयोजन
होटल शेरेटन ग्रैंड पैलेस ने किया मेहमानों के लिए पार्टी के आयोजन में लांच किये स्पेशल दिवाली हैंपर्स, पेश किया प्लांट बेस्ड मीट
इंदौर, 5 सितम्बर 2023। दिवाली शब्द सुनते ही हमारे दिमाग में रौशनी, मिठाई और पटाखे आते हैं, लेकिन जब कोई गिफ्ट देने की बात आती है तो कम ही ऑप्शन बचते हैं ऐसे में इंदौर का होटल शेरेटन ग्रैंड पैलेस ने लांच किए है स्पेशल दिवाली हैंपर्स जिसमें मिठाइयों, लड्डू, हाथ से बनाए गए चिप्स, चॉकलेट, कुकीज़, चाय, मिश्रित मेवे, पिस्ता जैसी चुनिन्दा चीजें शामिल है।
शेरेटन ग्रैंड पैलेस ने हाल ही में इस अवसर पर अपने मेहमानों के लिए एक ख़ास पार्टी का आयोजन किया गया जहाँ इस मौके पर स्वादिष्ट लज़ीज व्यंजनों के साथ मनोरंजन के लिए लाइव संगीत की भी व्यवस्था की गई।
हैंपर्स लॉन्च और पार्टी के आयोजन के दौरान शेरेटन ग्रैंड पैलेस ने प्लांट बेस्ड मीट पेश किया, यह शाकाहारी मीट वनस्पति प्रोटीन, गेहूं ग्लूटेन या सीतान, सेम, सोया और चावल जैसी सामग्रियों से तैयार किया जाता है।
प्लांट बेस्ड मीट के बारे में विस्तार से बताते हुए शेरेटन ग्रैंड पैलेस के जनरल मैनेजर श्री रोहित बाजपेयी ने कहा “आमतौर पर, यह कहा जाता है कि मीट का सेवन करने से व्यक्ति को कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं, जो वेज डाइट से नहीं मिल पाते हैं। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों का रूझान शाकाहार की तरफ बढ़ा है। इसलिए, अब अधिकतर लोग नॉन-वेज फूड आइटम को अपनी डाइट से बाहर रखते हैं। शेरेटन ग्रैंड पैलेस एक शुद्ध शाकाहारी होटल है लोगों की बढ़ती मांग को देखकर और खाने में वैरायटी देने के लिए हमने प्लांट बेस्ड मीट तैयार किया है, जो न केवल स्वाद और दिखने में मीट जैसा है बल्कि इसमें मीट के समान ही पोषक तत्व भी मौजूद हैं, अब शाकाहारी लोग भी यहाँ आकर इस प्लांट बेस्ड मीट का लुफ्त उठा सकते हैं।”


