- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सिस्टेंगो टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड को मिला ईटी एमएसएमई अवॉर्ड
इंदौर, 11 दिसंबर 2023। आईटी हब के रूप में तेजी से स्थापित हो रहे शहर इंदौर में कई सारी ऐसी कंपनियां हैं जिन्होंने मुकाम दिलाने में अहम् भूमिका निभाई है। इन्ही में से एक तेजी से उभरती सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी सिस्टेंगो टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड को हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में देश के सबसे तेजी से बढ़ते हुए एमएसएमई स्मॉल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
सिस्टेंगो की सीईओ विनीता राठी ने इस अवॉर्ड के मिलने पर कहा, “यह पुरस्कार सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में इनोवेशन के लिए हमारी कंपनी में लगातार चल रही निरंतर रिसर्च का प्रमाण है। हम हमेशा से ही टेक्नोलॉजिकल डेवलपमेंट को बेहतर करने, आईटी क्षेत्र की वृद्धि और विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। देश भर की कम्पनियों में से हमें यह सम्मान मिलना बेहद खुशी और सम्मान का विषय है। आर एण्ड डी पर कंपनी पर जोर, हमारे क्लाइंट-सेंट्रिक अप्रोच के साथ, बड़े स्तर पर हम ग्राहकों का विश्वास जीतने में सफल रहें है। यह अवॉर्ड सिस्टेंगो के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो कंपनी को इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में विकास की अपनी यात्रा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करता है।”
सिस्टेंगो के मैनिजिंग डायरेक्टर निलेश राठी ने सम्मान के लिए अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा, “ईटी एमएसएमई अवार्ड्स पाकर हम बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं। सिस्टेंगो में हमारा मानना है कि नवीनता यानि इनोवेशन ही बिजनेस में बने रहने और आगे बढ़ने का मूल है। सिस्टेंगो आईटी क्षेत्र में क्रांति लाने में आगे रहा है। सिस्टेंगो की पूरी टीम सॉफ्टवेयर डेवलमेंट से लेकर सॉल्यूशन तक अपने ग्राहकों को नए और बदलाव लाने वाले आइडियाज देने के लिए समर्पित है, और हमारा वादा है कि हम इसी प्रकार शहर, प्रदेश और देश के लिए काम करते हुए आगे बढ़ते रहेंगें।”


