- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पृथ्वीराज सुकुमारन ने ‘सालार’ को लेकर दिया अपडेट, पांच भाषाओं में अभिनेता ने पूरी की फिल्म की डबिंग
इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ‘सालार: पार्ट 1- सीजफायर’ धीरे-धीरे अपनी रिलीज की ओर कदम बढ़ा रही है। प्रशांत नील निर्देशित इस फिल्म को देखने के लिए लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर एक तूफान के रूप में आया और सभी भाषाओं में 150 मिलियन व्यूज प्राप्त करके इसने इतिहास रच दिया। इन सबके बीच प्रभास के साथ फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने ‘सालार’ को लेकर अपडेट साझा किया है। अभिनेता ने सभी पांच भाषाओं, तेलुगु, कन्नड़, तमिल, हिंदी और मलयालम में फिल्म के लिए डबिंग पूरी कर ली है, जिसके बाद सभी का उत्साह और ज्यादा बढ़ गया है।
पृथ्वीराज सुकुमारन ने हाल ही में ‘सालार: पार्ट 1- सीजफायर’ पर एक रोमांचक अपडेट साझा किया है। अभिनेता ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म की डबिंग पूरी होने पर डबिंग स्टूडियो से अपनी तस्वीर साझा की। इस तस्वीर को साझा करते हुए अभिनेता ने फिल्म को पांच अलग-अलग भाषाओं, तेलुगु, कन्नड़, तमिल, हिंदी और मलयालम में डब करने को लेकर अपना उत्साह व्यक्त किया।
पृथ्वीराज सुकुमारन ने एक्स पर तस्वीरें साझा कर लिखा, ‘सालार की फाइनल डबिंग में सुधार किया गया। मुझे उन विभिन्न भाषाओं में अपने सभी पात्रों के लिए अपनी आवाज देने का सौभाग्य मिला है, जिनमें मैंने वर्षों से काम किया है। मैंने अपने कुछ किरदारों के लिए कई भाषाओं में डबिंग भी की है। लेकिन एक ही फिल्म में एक ही किरदार के लिए पांच अलग-अलग भाषाओं में डबिंग करना मेरे लिए पहली बार है। तेलुगु, कन्नड़, तमिल, हिंदी और मलयालम। और ऐसा किस शानदार फिल्म के लिए करने मिला। देवा और वरदा 22 दिसंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में आपसे मिलेंगे!’
होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘सालार: पार्ट 1: सीजफायर’ में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू मुख्य भूमिकाओं में हैं। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण विजय किरागांदुर ने किया है। यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


