- Drishyam is all set to be global with Korean, Spanish and English versions in the works confirms Abhishek Pathak
- Priyanka Chopra Jonas to Aditi Rao Hydari: Bollywood Heaps Praise on Karan Kapadia’s Directorial ‘Hunkkaar - The Roar’ Trailer by Applause Entertainment and Birla Studios
- प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री
- ईवी बसें बदल देंगी पूरे एमपी का ट्रांसपोर्ट सिस्टम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- सम्युक्ता ने बताया इस साल कैसे मनाएंगी अपना बर्थडे, ‘आई वॉन्ट टू कीप इट सिंपल एंड क्लोज़ टू मायसेल्फ’
टाइगर 3 की सफलता पर इमरान हाशमी ने कहा “हमारे दर्शकों का प्यार उसी तरह बरकरार है।”
वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की “टाइगर 3” को बॉक्स ऑफिस और फैंस के बीच जबरदस्त सफलता मिली है। इस मौके पर इमरान ने कहा “किसी ऐसे व्यक्ति के साथ काम करना हमेशा अच्छा लगता है, जिससे आपकी वाइब मैच करती हो और सेट का माहौल पॉजिटिव और एनरजेटिक रहे। हालांकि, हम दोनों ही अलग-अलग सिनेमाई दुनिया से आते हैं, लेकिन दर्शकों का प्यार ऑन और ऑफ स्क्रीन उसी तरह बरकरार है, जिसके लिए हम उनके आभारी हैं।”
सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म को इसके एक्शन सीक्वेंस, म्यूजिक स्कोर और कास्ट परफॉरमेंस के लिए काफी तारीफ मिल रही है। लेकिन, जो बात इस फिल्म को खास बनाती है, वह हैं इमरान हाशमी और सलमान खान के बीच के सीन्स, जो इस रोमांचक फिल्म में जासूसों की भूमिका निभाते हैं।
इमरान हाशमी ने इस फ्रेंचाइजी में आतिश रहमान एक खतरनाक विलन के किरदार से सभी को प्रभावित किया है। सलमान खान और इमरान हाशमी की दमदार जोड़ी और स्क्रीन पर उनकी जबरदस्त टक्कर दर्शकों को बांधे रखती है। फ़िल्म में उनकी स्क्रीन प्रजेंस अद्भुत है और वे बेहतरीन ढंग से डायलॉग डिलीवरी करते दिखे।
फिल्म इमरान हाशमी को न केवल एक अभिनेता के रूप में दिखाती है बल्कि एक ऐसे कलाकार के रूप में भी पेश करती है, जो किसी भी किरदार में सहजता से कदम रखने में सक्षम हैं। टाइगर 3 की सफलता ने इंडस्ट्री में एक नई डायनामिक जोड़ी स्थापित की है।


