- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा सार्वजनिक परिवहन, टोल, पार्किंग और शॉपिंग हेतु बाधारहित भुगतान के लिए एनसीएमसी रुपे प्रीपेड कार्ड की शुरुआत
मुंबई, जनवरी, 2024: भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने आज नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) रुपे रीलोडेबल प्रीपेड कार्ड की शुरुआत करने की घोषणा की। “वन नेशन, वन कार्ड” पहल के अनुरूप, बैंक ऑफ़ बड़ौदा एनसीएमसी रुपे प्लेटिनम ईएमवी चिप-समर्थित संपर्करहित प्रीपेड कार्ड एक इंटर-ऑपरेबल और बहुउद्देश्यीय परिवहन कार्ड है जिसका उपयोग देश भर में सार्वजनिक परिवहन मेट्रो तथा आने वाले समय में बस, ट्रेन, कैब, फेरी, टोल और पार्किंग के भुगतान के लिए किया जा सकता है। कार्ड का उपयोग एटीएम से दैनिक नकदी आहरण तथा पीओएस व ई-कॉमर्स के माध्यम से भुगतान के लिए भी किया जा सकता है।
यह कार्ड ग्राहकों और जो ग्राहक नहीं हैं, दोनों के द्वारा बैंक ऑफ़ बड़ौदा की शाखाओं से प्राप्त किया जा सकता है और यह वास्तविक समय में उपयोग के लिए तुरंत सक्रिय कर दिया जाएगा। कार्ड एनसीएमसी-विशिष्ट टर्मिनलों पर ऑनलाइन लेनदेन के साथ-साथ ऑफ़लाइन लेनदेन को भी सपोर्ट करता है। किसी भी समय पर अधिकतम ऑनलाइन वॉलेट बैलेंस ₹1,00,000/- (केवल एक लाख रुपए) और अधिकतम ऑफ़लाइन वॉलेट बैलेंस ₹2,000/- (केवल दो हजार रुपए) रखने की अनुमति है।
बैंक ऑफ़ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक श्री लाल सिंह ने कहा, “बैंक ऑफ़ बड़ौदा एनसीएमसी रुपे प्रीपेड कार्ड, कैशलेस व ऑन दि गो लेनदेन को एक नई दिशा देने तथा उपयोगकर्ताओं के सार्वजनिक परिवहन में आवागमन के अनुभव को बेहतर बनाने की क्षमता रखता है। बहुत सारे उपयोग के साथ, यह कार्ड कार्डधारकों को असीम सुविधा, फ्लेक्सिबिलिटी और सुरक्षा प्रदान करता है।”
बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए एक निर्दिष्ट पोर्टल के माध्यम से कार्डधारक, ऑनलाइन वॉलेट में पैसे लोड/रीलोड कर सकते हैं। ऑफ़लाइन वॉलेट को दूरस्थ स्थानों पर मौजूद चयनित एनसीएमसी टर्मिनल ऑपरेटरों के माध्यम से रीलोड किया जा सकता है।
यह कार्ड RuPay ई-कॉमर्स और पीओएस के सभी टर्मिनलों तथा एटीएम मशीनों पर स्वीकार्य है। ग्राहकों को लेनदेन की सूचनाएं उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होंगी।


