- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने कहा “कश्मीर हम सभी के लिए आइस ब्रेकिंग शेड्यूल था!”
डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद अपनी आगामी डायरेक्टोरियल स्पेक्टेकल “फाइटर” को लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। वह अपने लेटेस्ट सॉन्ग “हीर आसमानी” से ऑडियंस को एयर फोर्स के पायलटों के जीवन की झलक दिखाते हैं।
गाने के क्रिएशन के बारे में एक स्टेटमेंट में, आनंद ने कहा, “हीर आसमानी एयर फोर्स पायलटों के जीवन की एक बहुत ही करीबी झलक दिखाती है। आप उन्हें ड्यूटी पर देखते हैं – ब्रीफिंग रूम, ट्रेनिंग सेशन, अपने मिशन की तैयारी में। फिर इसका एक और साइड यह है कि जब वे लॉकर रूम में होते हैं। अपने खाली समय में अपने एकोमोडेशन के आसपास घूमते हैं, बॉनफायर के पास गिटार बजाते हैं, ये सब हमारे फाइटर्स की रियल लाइफ स्टाइल में मेरा फर्स्ट हैंड ऑब्जरवेशन रहा है।”
उन्होंने आगे कहा, “हीर आसमानी को रियल लोकेशन पर शॉट किया गया है। एयर बेस से लेकर कश्मीर तक, हर बैकड्राप गाने के एक विशेष पहलू को दर्शाता है। एयर बेस पर हमने रियल फाइटर जेट और हेलिकॉप्टरों के साथ शूटिंग की। सुखोई के बीच हैंगर पर ब्रीफिंग सीन्स को शूट करना सच में एक अवास्तविक अनुभव था। फिर ऑफ-ड्यूटी टीम बॉन्डिंग सीन्स थे, जिन्हें हमने कश्मीर में फ्रीजिंग पॉइंट टेम्परेचर में शूट किया था। कश्मीर में शूटिंग करना एक सपने के सच होने जैसा था , क्योंकि एक फ़िल्ममेकर के रूप में मैं हमेशा इस जगह की खूबसूरती को सेल्युलाइड पर दिखाना चाहता था। मुझे खुशी है कि अपने पहले प्रोडक्शन के साथ, मुझे इसे अपनी बकेट लिस्ट से टिक ऑफ करने का मौका मिला। पूरी कास्ट और क्रू ने बर्फ में कबड्डी खेलकर खूब मजा किया। यह हमारे लिए एक बॉन्डिंग एक्सरसाइज थी, जहां हम एक साथ रह रहे थे। कश्मीर शेड्यूल जानबूझकर हमारी फिल्म की प्रोडक्शन जर्नी की शुरुआत में रखा गया था। इसलिए शाब्दिक अर्थ में, कश्मीर हम सभी के लिए आइस ब्रेकिंग शेड्यूल था।”
“फाइटर” एक विजुअल स्पेक्टेकल होने का वादा करती है, जो ऑडियंस को रियल लाइफ एयर फोर्स एक्सपीरियंस देता है। “हीर आसमानी” ऑथेंटिसिटी और स्टोरीटेलिंग स्किल्स के प्रति आनंद की कमिटमेंट का टेस्टामेंट है।
भारत के पहले एरियल एक्शन मैग्नम ओपस के रूप में मशहूर, फाइटर को मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के सहयोग से वायाकॉम18 स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत किया गया है। फिल्म 25 जनवरी, 2024 को थिएट्रिकल रिलीज के लिए निर्धारित है। फाइटर अपनी मनोरंजक कहानी, एक्सोटिक लोकेशन और शानदार प्रदर्शन के साथ एक्शन जॉनर को फिर से परिभाषित करने का वादा करती है।


