अपारशक्ति खुराना ने एक चार्मिंग रिक्रिएशन के साथ वायरल हिट ‘आपा फिर मिलांगे’ पर अपना यूनिक स्पिन पेश किया!

Related Post

एक हालिया म्यूजिकल वेंचर में, वर्सेटाइल आर्टिस्ट अपारशक्ति खुराना ने हाल ही में सावी काहलों के हिट ट्रैक, ‘आपा फिर मिलांगे’ का अपना चार्मिंग कवर वर्जन रिलीज़ किया। एक एक्टर के रूप में ही नहीं बल्कि एक सिंगर के रूप में भी अपनी प्रतिभा के लिए मशहूर, अपारशक्ति इस पॉपुलर पंजाबी सॉन्ग में अपना सिग्नेचर टच लाते हैं और इसकी मेलोडी में एक नया पहलू जोड़ते हैं। जुबली एक्टर ने अपने दिवंगत पिता, प्रसिद्ध ज्योतिषी, पंडित पी. खुराना को याद करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया जिसका कैप्शन है:

“इंस्टंटली फैल इन लव विद दिस सॉन्ग बाय @saviikahlon.

हिट्स वेरी डिफरेंटली टू मी. इट जस्ट रिमाइंड्स मी ऑफ पापा आपा फिर मिलांगे।”

https://www.instagram.com/reel/C1w2B1ss2ga/?igsh=ZDM4b3FnbHVvNXJ0

अपारशक्ति खुराना का आपा फिर मिलांगे का कवर वर्जन सावी काहलों के ओरिजिनल को ट्रिब्यूट है। साल 2024 में, अपारशक्ति के पास तीन प्रोजेक्ट्स हैं, जिसमें ‘स्त्री 2’, अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट की डॉक्यूमेंट्री ‘फाइंडिंग राम’, और ‘बर्लिन’ की आगामी रिलीज़ मौजूद है। बर्लिन का निर्देशन अतुल सबरवाल ने किया है। फ़िल्म में उनके साथ कबीर बेदी, इश्वाक सिंह और राहुल बोस भी मुख्य भूमिकाओं में शामिल हैं।

Leave a Comment