- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एयरटेल बिजनेस ने अपनी शानदार स्मार्ट आईओटी सॉल्युशंस के साथ अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के लिए 20 मिलियन स्मार्ट मीटरों को संचालित करने का करार किया
गुरुग्राम, भारत, जनवरी, 2024 : भारत के प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक, भारती एयरटेल की बी2बी इकाई, एयरटेल बिजनेस ने आज घोषणा की कि यह अदाणी एनर्जी सॉलूशंस लिमिटेड (एईएसएल) के लिए 20 मिलियन से अधिक स्मार्ट मीटर्स को सशक्त करेगी।
एयरटेल अपने राष्ट्रव्यापी मजबूत संचार नेटवर्क के माध्यम से एईएसएल के लगाए गए स्मार्ट मीटर्स के लिए भरोसेमंद और सुरक्षित कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। इसके अलावा, एनबी-आईओटी, 4जी और 2जी द्वारा संचालित बदलाव लाने वाले स्मार्ट मीटरिंग समाधानों से एईएसएल को स्मार्ट मीटर्स और हेडएंड ऐप्लिकेशंस के बीच रियल-टाइम कनेक्टिविटी और महत्वपूर्ण डेटा का आसानी से स्थानांतरण सुनिश्चित होगा। यह समाधान एयरटेल के आईओटी प्लैटफॉर्म – ‘एयरटेल आईओटी हब’ से पावर्ड होंगे। यह प्लैटफॉर्म आधुनिक विश्लेषणों और नैदानिक क्षमताओं के द्वारा स्मार्ट मीटर की ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग की क्षमता प्रदान करता है। इसके अलावा यह वास्तविक समय में जानकारी और सेवाएं प्रदान करेगा, जिससे ग्राहकों को अपने ऊर्जा खपत पर बेहतर नियंत्रण रखने में आसानी होगी। अदाणी एनर्जी सॉलूशंस के पास असम, आन्ध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और उत्तराखंड की बिजली कंपनियों से 20 मिलियन से अधिक स्मार्ट मीटर्स के ऑर्डर्स हैं।
एयरटेल बिजनेस (इंडिया) के सीईओ, गणेश लक्ष्मीनारायणन ने कहा कि, “भारत का स्मार्ट मीटरिंग कार्यक्रम सरकार के सबसे महत्वपूर्ण नीतिगत सुधारात्मक कदमों में से एक है। ये मीटर स्मार्ट ग्रिडृस के लिए महत्वपूर्ण आधार और बिजली क्षेत्र के डिजिटलीकरण के लिए बुनियादी शक्ति हैं। एयरटेल को उम्मीद है कि इसकी एनबी-आईओटी टेक्नोलॉजी बेहतर कवरेज, उच्च विश्वसनीयता और सुरक्षा के साथ बड़े पैमाने पर स्मार्ट मीटरों को जोड़ने और सँभालने के लिए यूटिलिटी क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। हमें अदाणी ग्रुप के साथ लम्बे और लाभदायक सम्बन्ध बनाने और यूटिलिटीज के डिजिटलीकरण के लिए उनकी कोशिशों में मदद करने की आशा है।”
अदाणी एनर्जी सॉलूशंस लिमिटेड के सीईओ, कंदर्प पटेल ने कहा कि, “भारत की महत्वाकांक्षा रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) यानी पुनर्निर्मित वितरण क्षेत्र योजना से बिजली प्रदान करने का तरीका बदल रहा है और एईएसएल को इस बुनियादी बदलाव में सबसे आगे होने पर गर्व है। एयरटेल के साथ हमारी साझेदारी सभी के लिए एक ज्यादा कुशल, ज्यादा दक्ष ग्रिड का नजरिया हासिल करने की दिशा में एक निर्णायक कदम का प्रतीक है। इस रणनीतिक गठबंधन को दोनों संगठनों की सबसे बेहतरीन – टी एंड डी में हमारी गहरी विशेषज्ञता और एयरटेल के जबरदस्त राष्ट्रव्यापी नेटवर्क और एनबी-आईओटी तथा 4जी एलटीई सहित आईओटी के व्यापक समूह – का लाभ प्राप्त होगा। यह शक्तिशाली संयोजन हमें सम्पूर्ण भारत में बिना किसी परेशानी के 20 मिलियन से अधिक स्मार्ट मीटरों को लगाने की क्षमता प्रदान करेगा। इसके साथ हम बिजली उपभोग के रियल-टाइम डाटा के साथ लाखों उपभोक्ताओं को सशक्त कर सकेंगे और वितरण नेटवर्क में अक्षमताओं को दूर करने में भी सफल होंगे।”


