- स्मार्ट सिटी प्लानिंग में जंगलों, कृषि भूमि और आर्द्रभूमि (वेटलैंड्स) को बचाना अनिवार्य: प्रसिद्ध वास्तुकार हफीज कॉन्ट्रैक्टर
- Ganesh Utsav 2026: Take Nath Inspiration from Shraddha Kapoor, Urmila Matondkar, Ankita Lokhande, Madhurima Tuli and Shriya Pilgaonkar
- Disha Patani, Sara Ali Khan to Alia Bhatt: Bollywood Divas Display Ways to Ace Traditional Fashion this Ganesh Chaturthi
- Pratibha Ranta Expresses Gratitude as The Revolutionaries Soars, Opens Up About Playing Pratibha Lahiri: There is so much quiet strength in the way women hold their lives together
- इंदौर में 'इंदौर टेक समिट 2026' का सफल आयोजन
सऊदी अरब में जॉय अवॉर्ड्स से सम्मानित हुईं आलिया भट्ट, सम्मानित होने वाली पहली भारतीय महिला बनीं
अभिनेत्री, निर्माता और इंटरप्रेन्योर आलिया भट्ट को सिनेमा के दुनिया में उनके शानदार योगदान के लिए सऊदी अरब में जॉय अवार्ड्स 2024 में ‘ऑनरेरी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के साथ, आलिया इस प्रतिष्ठित ग्लोबल अवॉर्ड्स से सम्मानित होने वाली सभी क्षेत्रों में पहली भारतीय महिला भी हैं। 12 साल के करियर में, आलिया ने भारत की सबसे युवा, सबसे पसंदीदा और बैंकेबल सुपरस्टार्स में से एक के रूप में अपनी स्थिति सफलतापूर्वक मजबूत कर ली है।
आपको बता दे की इससे पहले अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सलमान खान को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनके जबरदस्त काम और योगदान के लिए जॉय अवार्ड्स से सम्मानित किया गया है।
अवॉर्ड सेरेमनी में सऊदी अरब के जनरल अथॉरिटी फॉर एंटरटेनमेंट के अध्यक्ष शेख तुर्की अललशिख ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में सर एंथनी हॉपकिंस, केविन कॉस्टनर, मार्टिन लॉरेंस, ईवा लोंगोरिया, जॉन सीना, जॉर्जीना रोड्रिग्ज और जैक स्नाइडर जैसे कई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित नामों की उपस्थिति देखी गई।
भारत की संस्कृति और विरासत को प्रदर्शित करते हुए, आलिया ने समारोह के लिए डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला की अजरख प्रिंट साड़ी पहनी।


