- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
बिजय आनंद ने विद्युत जामवाल की ‘क्रैक’ में 40 हजार फिट की ऊंचाई पर कीये गए रोंगटे खड़े कर देने वाले स्टंट के बारे में खुलकर बात की!
फिटनेस के प्रति अपने समर्पण के लिए प्रसिद्ध, बिजय आनंद ने विद्युत जामवाल अभिनीत उनकी आनेवाली फिल्म ‘क्रैक’ के लिए एक हाई-ऑक्टेन एक्शन स्टंट की शूटिंग के दौरान के अपने चुनौतीपूर्ण अनुभव के बारे में जानकारी साझा की। अपनी मजबूत फिटनेस क्षमता के बावजूद, आनंद को शूटिंग के दौरान काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
एक्शन से भरपूर इस फिल्म में, जो अपने लुभावने दृश्यों के लिए जानी जाती है, बिजय आनंद को सनसनीखेज स्टंट करने थे जो जल्द ही बड़े पर्दे पर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देंगे। पोलैंड में अपनी शूटिंग के पहले दिन को याद करते हुए, आनंद ने खुलासा किया, “मेरा पहला शॉट एक गर्म हवा के गुब्बारे में हवा में 40,000 फीट ऊपर था, और मुझे सचमुच हार्नेस की मदद से इससे बाहर लटकना था। यह निस्संदेह मेरे जीवन के सबसे डरावने क्षणों में से एक था।”
स्टंट की तीव्रता का वर्णन करते हुए, आनंद ने ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे रियलिटी शो के साथ समानताएं पेश कीं, जिसमें इतनी ज्यादा ऊंचाई पर हवा में लटकते समय हार्नेस पर भरोसा रखने की मानसिक चुनौती के बारे में भी उन्होंने बात की। उन्होंने स्वीकार किया की, ‘इतनी ऊंचाई पर सिर्फ एक रस्सी के सहारे बीच हवा में लटकना मेरे लिए बेहद डरावना था।’
शुरुआती डर के बावजूद, आनंद ने 23 फरवरी को इस फिल्म की रिलीज के लिए अपना उत्साह व्यक्त करते हुए स्टंट निर्देशक और फिल्म में विद्युत जामवाल के साथ किए गए असाधारण काम की प्रशंसा की। उन्होंने आगे कहा की, “विद्युत ने भी पूरी तरह से शानदार काम किया है, और उन्होंने जो किया है, वह मुझे पसंद है। मुझे नहीं लगता कि अतीत में कोई भी भारतीय फिल्मों में ऐसा करने में कामयाब रहा है। मैं इसके लिए बेहद उत्साहित हूं, और मैं वास्तव में इसके बड़े पर्दे पर रिलीज होने का इंतजार नहीं कर सकता।”
बिजय आनंद के प्रशंसक ‘क्रैक’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वे विजय आनंद के खतरनाक सीन को देखने के लिए उत्साहित है। अधिक अपडेट के लिए देखते रहो।


