- सीएमा क्रिकेट प्रीमियर लीग 3.0 में 15-16 सितंबर को 12 टीमें दिखाएंगी दम
- एयरटेल लाया एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम, इस गणेश चतुर्थी शुभकामनाएं बनेंगी अनोखी और रचनात्मक
- ProcureKey Wins Excellence in Strategic Sourcing Award at Procurement Summit & Awards 2026
- जूनो जनरल इंश्योरेंस ने लॉन्च किया 'फ्यूल गार्ड', इंडस्ट्री का पहला ऐसा ऐड-ऑन जो ब्लेंडेड फ्यूल से इंजन को होने वाले नुकसान पर देगा सुरक्षा
- A Mother's Nine-Year Search Collides with a Truth No One Saw Coming: ‘Shaque: Trust No One’ Trailer Out Now
बीकेसीसी के पांचवें सीजन ‘फ्लेवर्स ऑफ इंडिया में रायपुर के छात्रों ने मारी बाजी’
इंदौर। अंतिम वर्ष के होटल मैनेजमेंट/ हॉस्पिटैलिटी के छात्रों के लिए भारत का सबसे बड़ा और सबसे रोमांचक कलीनरी चैलेंज, एवरेस्ट बीकेसीसी का आयोजन एसआईएचएम, इंदौर में हुआ। एवरेस्ट बेटर किचन कलिनरी चैलेंज, एक अलग ही प्रकार की प्रतियोगिता। यह नए शेफ को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक खास मौका उपलब्ध करवाने के साथ उनके भविष्य के करियर को शुरू करने के लिए एक आदर्श स्प्रिंगबोर्ड के रूप में भी कार्य करता है।
इस चुनौती का विषय फ्लेवर्स ऑफ इंडिया है । इसका उद्देश्य भारतीय क्षेत्रीय खान – पान के बारे में जागरूकता बढ़ाना, स्थानीय मसालों का उपयोग करके विश्व स्तर पर भारतीय भोजन को लोकप्रिय बनाना और भूले हुए क्षेत्रीय व्यंजनों को पुनर्जीवित करना है। एवरेस्ट बीकेसीसी सीजन 5 भारत के 15 शहरों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें लखनऊ, दुर्गापुर, चंडीगढ़, देहरादून, एनसीआर-दिल्ली, इंदौर, चेन्नई, कोट्टायम, बेंगलुरु, जयपुर, पुणे, पाटन, मुंबई, कोल्हापुर और गोवा शामिल हैं। सभी शहरों के विजेताओं को 29 – 30 मार्च, 2024 को मुंबई में ग्रैंड फिनाले में आमंत्रित किया जाएगा।
एसआईएचएम, इंदौर में एवरेस्ट बीकेसीसी सीजन 5 की जूरी में एडम्स एले, किचन और बार के कॉर्पोरेट शेफ अर्पण सिंह, शेरेटन ग्रैंड पैलेस के एग्जीक्यूटिव शेफ करम चंद डोगरा, सिम्चा एडवेंचर पार्क के एग्जीक्यूटिव शेफ शांतनु घोष, लेमन ट्री होटल के सूस शेफ अशोक पुरी गोस्वामी शामिल थे। जूरी ने भाग लेने वाले छात्रों द्वारा सामग्री के उपयोग, नवाचार और प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने छात्रों को अपने पाक कौशल को सीखने, प्रदर्शित करने और बढ़ाने के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस कॉन्सेप्ट की आयोजक और बेटर किचन की प्रकाशक एकता भार्गव ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों को उनके भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना और वैश्विक व्यंजनों के रूप में स्थानीय सामग्रियों का उपयोग करके भारतीय क्षेत्रीय भोजन को लोकप्रिय बनाना है। यह चुनौती छात्रों को अपने रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन करने और सामग्री का प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए एक मंच प्रदान करती है। इस प्रतियोगिता के राष्ट्रीय विजेता को यूएसए जे 1 शेफ एक्सचेंज विजिटर प्रोग्राम के तहत 5750 अमेरिकी डॉलर की छात्रवृत्ति मिलेगी, जबकि पहले और दूसरे उपविजेता को क्रमशः अमेरिकी डॉलर 1000 और अमेरिकी डॉलर 750 की छात्रवृत्ति मिलेगी, साथ ही एक साल की इंटर्नशिप प्लेसमेंट भी मिलेगी।
एवरेस्ट बीकेसीसी सीज़न 5 मध्य भारत से आईएचएम, रायपुर के छात्र सिद्धांत और गंगा प्रथम रहे जबकि द्वितीय उपविजेता रहे क्रमशः आईएचएम, ग्वालियर के छात्र सोर्मिष्ठा और सुमित और एसआईएचएम, जबलपुर के छात्र – संकल्प और उत्कर्ष थे। सांत्वना पुरस्कार एफसीआई, रीवा के छात्रों राहुल और पिंटू को दिया गया।
बेकरी छात्रों के लिए एक दूसरी प्रतियोगिता, बेटर किचन बेकरी चैंपियन का भी आयोजन किया गया था। विजेता आईएचएम, रायपुर के छात्र आराध्या और अक्षत थे, जबकि प्रथम उपविजेता आईएचएम, भोपाल के छात्र अदिति और सोहा और द्वितीय उपविजेता एसआईएचएम, इंदौर के छात्र कुलदीप और आदिति रहे।
इस आयोजन को अतुल्य भारत – पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार, राष्ट्रीय होटल प्रबंधन और खानपान प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश पर्यटन, इंडियन कलिनरी फोरम, वेस्टर्न इंडिया शेफ्स एसोसिएशन, वाराणसी शेफ एसोसिएशन, तेलंगाना शेफ एसोसिएशन, शेफ्स एसोसिएशन ऑफ फाइव रिवर्स, कलिनरी एसोसिएशन ऑफ गोवा, और हॉस्पिटैलिटी परचेजिंग मैनेजर्स फोरम (एचपीएमएफ) का समर्थन प्राप्त है।


