- पिंक अक्टूबर: मैनकाइंड फार्मा ने ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता, शुरुआती पहचान और समय पर इलाज पर दिया जोर
- Pink October: Mankind Pharma calls for greater awareness around breast cancer, early detection and timely treatment
- Purav Jha, Sikandar Kher, and Sai Tamhankar Are Winning Audiences Over with Their Performances in Chaar Yaar
- Chaar Yaar Brings Back the Grit of Ram Gopal Varma’s Satya and Company
- Aditi Rao Hydari brings a retro twist to Parivarik ManuRanjan, Ali Abbas Zafar’s nod to Helen
बेहतरीन ट्विस्ट के साथ द पार्क इंदौर लेकर आ रहा है फूड फेस्टिवल, इस बार पेश है ‘स्ट्रीट फूड ऑफ इंडिया फेस्टिवल’
द पार्क में जुट रहा देश भर का स्वाद, 9 फरवरी से शुरू हुआ स्ट्रीट फूड फेस्टिवल ऑफ इंडिया
इंदौर, 09 फरवरी, 2024। भारत संस्कृति और स्वाद का देश का है, जहाँ आपको हर शहर के अपने खास स्ट्रीट फूड चखने को मिल जाएंगें। इसके साथ ही इंदौर का स्ट्रीट फूड के प्रति प्रेम दुनिया भर में मशहूर है। पूरे देश की स्वाद की विरासत समेट कर इंदौर का द पार्क लेकर आया है स्ट्रीट फूड फेस्टिवल जहां मेहमानों को मिलेंगे देश भर के स्ट्रीट फूड्स का स्वाद। 09 फरवरी से 18 फरवरी 2024 तक चलने वाले इस अनूठे फूड फेस्टिवल में देश के अलग अलग कोनों के उन स्ट्रीट कुजीन को परोसा जाएगा जो उस क्षेत्र की विशेषता है लेकिन आमतौर पर मध्यभारत में उपलब्ध नहीं हो पाते।

पूर्वी भारत के मसालेदार कुजीन में मुल्तानी मोठ कचोरी, लिट्टी चोखा, घुघनी, और झालमुरी जैसे व्यंजनों से लेकर उत्तरी भारत के चिल्ला, राम लड्डू, कलादी कुलचा, और मट्ठे चोले जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों तक; पश्चिम भारत के लोकप्रिय स्ट्रीट फूड जैसे पूरण पोली, बॉम्बे सैंडविच, डबेली, और अंडा काउंटर के साथ-साथ ढोकला सैंडविच से लेकर दक्षिण भारत के कुट्टू पराठा, अप्पे, रसम पुचका, और चिकन गस्सी पकवानों तक फूड लवर्स के लिए कुछ खास है। मेहमान लंच और डिनर में इन कूजीन्स का लुफ्त उठा सकेंगे।
हमारे एक्ज़क्यूटिव शेफ संतोष यादव आपके साथ इन स्वादिष्ट कुजीन को साझा करने के लिए उत्सुक हैं। वे कहते हैं, “हमने भारतीय स्ट्रीट फूड का असली स्वाद द पार्क इंदौर में लाने के लिए अपनी पूरी कोशिश की है। उम्मीद है कि आप इन अलग अलग स्वादों का उतना ही आनंद से लेंगे जितना हमने इन्हें बनाने में लिया है।”
द पार्क इंदौर के डायरेक्टर एफ एंड बी श्री सुदीप कांजीलाल ने बताया, “इंदौर के लोगों का प्यार हमेशा अविश्वसनीय रहा है, जो हमें हर फेस्टिवल के साथ बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। स्ट्रीट फूड ऑफ इंडिया फेस्टिवल’ के साथ, हम अपने देश के हर कोने से स्वाद पेश करते हुए एक अनूठा अनुभव देने के लिए रोमांचित हैं। हमारी कोशिश है कि हम अपने व्यंजनों के माध्यम से मेहमानों को पूरे भारत का एक मिनी टूर करा सकें।”
द पार्क इंदौर में एक शानदार लज़ीज़ यात्रा का आनंद लें। जानी- पहचानी डिशेस से लेकर नए अनूठे स्वाद तक तक, ‘स्ट्रीट फूड ऑफ इंडिया फेस्टिवल’ भारत की समृद्ध विरासत का एक यादगार उत्सव होने का वादा करता है।


