- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अदा शर्मा ने वैलेंटाइन डे पर एनिमल के एक हॉस्पिटल के साथ हाथ मिलाया!
अदा शर्मा के लिए साल 2023 शानदार रहा है, ‘द केरल स्टोरी’ उनकी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला प्रधान फिल्म बनी। प्रशंसक उनके अभिनय कौशल की प्रशंसा करना बंद नहीं कर रहे हैं। इसके बाद अब वह सीरीज ‘सनफ्लावर सीज़न 2’ में और फिल्म बस्तर मैं नजर आएगी। हाल ही में रिलीज़ हुए बस्तर के टीज़र ने पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।

अदा का जानवरों के प्रति प्रेम कोई रहस्य नहीं है। अभिनेत्री वन्य जीवन के वीडियो साझा करती है और उनकी फिल्मों के बीटीएस में हमेशा जानवरों का हिस्सा होता है। कुत्तों और यहां तक कि डरावने कीड़ों के साथ उनके प्यारे वीडियो उनके प्रशंसकों को सोशल मीडिया पर बांधे रखते हैं।
अब अदा ने पशु अस्पताल TOLFA (ट्री ऑफ़ लाइफ फोर एनिमल) के साथ सहयोग किया है। इस सामाजिक उद्देश्य के बारे में अदा कहती हैं, “मैं इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मुझे बहुत कुछ दिया गया है और मैं वापस देना चाहती हूं। मैं जानवरों के लिए बहुत कुछ करना चाहती हूं। यह अस्पताल बछड़ों, आवारा कुत्तों, बिल्लियाँ और घायल जानवरों की देखभाल करता है। मैं चाहता हूँ कि लोगों को भारतीय कुत्तों को अपनाने, आवारा जानवरों को घर देने के बारे में शिक्षित किया जाए।
इस प्रोजेक्ट का नाम अदा के नाम से ए.डी.ए.एच. है। जिसका फूल फॉर्म है एडवोकेटिंग फोर डिस्ट्रेस्ड एनिमल एंड हॉप।
अदा के इस कार्य की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। अदा की सुपरहिट फिल्म द केरल स्टोरी का अनकट संस्करण 16 फरवरी को ओटीटी पर रिलीज हो रहा है। एक्ट्रेस इस साल अपना इंटरनेशनल डेब्यू भी करेंगी।


